Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: तेल के सौदागरों में छिड़ी जंग,Saudi और UAE के बीच तेल को लेकर बढ़ा तनाव

admin

Thu, Jul 8, 2021
तेल के सौदागरों में छिड़ी जंग,Saudi और UAE के बीच तेल को लेकर बढ़ा तनाव

तेल की कीमतों ने आधी दुनिया को वैसे ही परेशान करके रखा था और हर बार की तरह लग रहा था कि कुछ वक्त बाद तेल के दामों में गिरावट देखी जाएगी लेकिन अब दूर दूर तक तेल के दामों में गिरावट की कोई उम्मीद नही है।तेल की कीमतों में लगी आग से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत भी है और इसका कारण है भारत के दो दोस्तों में छिड़ी जंग।जी हां इस वक्त भारत के दो दोस्त Saudi और UAE के बीच तेल को लेकर जंग छिड़ी हुई है।

तेल के प्रोडक्शन को लेकर Saudi और UAE में बढ़ा तनाव

Saudi और UAE तेल के सबसे बड़े सौदागर हैं और OPEC+ के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य भी अब तेल निर्यातक देशों के समूह OPEC+ में तेल की प्रोडक्शन को लेकर जंग छिड़ी हुई है जिसमे एक तरफ सऊदी का गुट है तो दूसरी तरफ यू ए ई का।इन दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है जिससे बड़ी मात्रा में तेल आयात करने वाले देशों जैसे भारत पर गंभीर असर पड़ेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि सारा विवाद तेल के प्रोडक्शन को लेकर है।अब सऊदी अरब ने प्रस्ताव रखा है को तेल का उत्पादन 2022 तक न बढ़ाया जाए जबकि यू ए ई इस प्रस्ताव के विरोध में है।बताते चलें कि सऊदी अरब के तेल उत्पादन न बढ़ाने से ही कच्चे तेल के दामों में आग लगी हुई है।

विवाद का असर दिखने लगा तेल की कीमतों पर

Saudi और UAE दोनों ही देश तेल के बड़े सौदागर है और दुनियाभर के कई देश इनसे तेल आयात करते हैं।साथ ही दोनों हो देश मुस्लिम देशों समेत तेल निर्यातक देशों के समूह यानी ओपेक प्लस OPEC+ में गहरा प्रभाव रखते हैं।ऐसें में दोनों देशों के बीच विवाद का असर तेल की कीमतों ओर न पड़े ऐसा होना नामुमकिन है।इस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 77 डॉलर प्रति बैरल पहुँच गया है जो को 2018 के बाद से सर्वाधिक है और यदि इन दोनों देशों के बीच विबाद नही सुलझा तो कीमतों में और उछाल देखा जाएगा।

Read Also:

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में दिए 2600 किलो आम

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन