: Health Benefits of Neem:नीम के 7 फायदों जानें यहां,
Wed, May 5, 2021
Health Benefits of Neem:
नीम हमारी सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी है
गर्मी का मौसम आते ही शरीर और चेहरे पर कई तरह की परेशानियां होने लग जाती हैं. जिनमें टैनिंग, घमोरियों से लेकर कई अन्य तरह की दिक्कतें सामने आती हैं. वहीं गर्मियों में घर के आसपास मच्छर भी बहुत नजर आते हैं. इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा उपाय, जिसकी मदद से आप इन सारी परेशानियों से तो निजात पाएंगे ही कई अन्य तरह के फायदों का लाभ भी उठा पाएंगे. ये उपाय है नीम, जी हां घर के आसपास आसानी से उपलब्ध होने वाले नीम के इन फायदों को नहीं जानते होंगे आप.
जानिए नीम से हमे क्या फायदे हैं
1. बालों के लिए (Neem Benefits for Hair)
नीम से बेहतर कंडीशनर शायद ही कोई हो, नीम की पत्तियों को पानी में डालकर उबालें.
इस पानी से बाल धोएं, इससे रूसी और फंगस आसानी से चला जाएगा.
2. मच्छरों के लिए (Prevention From Mosquitoes)
सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही नीम मच्छरों को घर से दूर करने में भी सहायक है. एंटी फंगल और एंटी वायरस होने के कारण नीम से आने वाली गंध से मच्छर पास नहीं आएंगे. इसके अलावा नीम के पत्तों को जलाकर धुआं करने से भी आप मच्छरों को अपने घर से दूर कर पाएंगे.
3. कान में दर्द के लिए (Pain in Ears)
कई लोगों को कान में दर्द की समस्या रहती है, ऐसे में नीम के तेल को गर्म कर कान में डालने से राहत मिलेगी. अगर आपको कान बहने की बीमारी है तो भी आप नीम के तेल का उपयोग कर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं.
4. दांतों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Teeth)
ब्रश की तुलना में नीम की दातुन को ज्यादा उपयोगी बतााय जाता है, आयुर्वेद में भी इसका बहुत महत्त्व है. नीम की दातुन से आप दांतों के साथ ही मसूड़ों की देखभाल भी कर सकते हैं. इसके अलावा नीम की दातुन करने से पायरिया भी नहीं होगा.
5. जल जाने पर लगाएं (Apply Neem on Burned Area)
खाना बनाते समय या आग से जुड़े काम करते वक्त दुर्घटनावश अगर शरीर को कोई हिस्सा जल गया हो. उसके लिए आप नीम की पत्तियों को पीसें और जलन वाले हिस्से पर लगाएं. नीम में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव भरने में मदद करेंगे और न ही इससे घाव ज्यादा बढ़ेगा.
6. चेहरे के लिए (Neem Benefits for Face)
नीम की कुछ पत्तियों को लेकर, उन्हें पीसें और पेस्ट बनाएं. पत्तियों की जगह आप नीम के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं, और फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन के हिस्से पर लगाएं. करीब 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद आप इसे हल्के गर्म पानी से धो लें. इससे टैनिंग तो दूर होगी ही चेहरे की रौनक भी बढ़ेगी.
7. जख्मों पर लगाएं (Neem heals Wounds)
चोट या अन्य कारणों से खून साफ नहीं होता, जिससे फोड़े आ जाते हैं, कई बार चोट लगने पर जख्म के घाव भी भरते नहीं है. ऐसे में नीम की पत्तियों को पीसें और उन्हें उस हिस्से पर लगाएं, जहां जख्म और फोड़े हो. इससे जख्म तो ठीक होगा ही, फोड़े भी नहीं होंगे.
Read also-
Health Ministry-:अनावश्यक रूप से बाहर कदम न रखें,घर पर भी मास्क पहनने का समय
डिस्क्लेमरः यह एक सामान्य जानकारी है, एलर्जी या अन्य गंभीर बीमारी वाले मरीज विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही नीम का प्रयोग करे.
: जानिए डबल मास्क पहनने का सही तरीका,सर्जिकल मास्क ऊपर पहनें या नीचे?
Wed, May 5, 2021
जानिए मास्क को किस तरह डबल करके पहने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता हे |कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना के केस भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कई राज्यों में स्थिति काफी ज्यादा मुश्किल है. ऐसे में लोगों से संपर्क में ना आना और मास्क ही कोरोना से बचाव है. ऐसे में कई डॉक्टर्स अब डबल मास्क की सलाह दे रहे हैं यानी जब आप घर से बाहर निकलें तो एक की जगह दो मास्क पहनकर जाएं. दो मास्क संक्रमण से बचने में काफी मदद करते हैं.
अब कई लोगों ने डबल मास्क अपना भी लिया है और दो मास्क लगाकर घर से बाहर निकल रहे हैं. हालांकि, डबल मास्क लगाने का भी एक तरीका होता है, जिससे आप संक्रमण से ज्यादा बच सकते हैं. कई लोग डबल मास्क तो लगा रहे हैं, लेकिन उसका तरीका गलत है.
ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि डबल मास्क किस तरह से लगाना चाहिए और इसे लगाने का सही तरीका क्या है?
सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल MyGovHindi पर मास्क लगाने का सही तरीका बताया है. साथ ही इसमें एक वीडियो के जरिए भी बताया गया है कि आपको किस तरह मास्क पहनना चाहिए. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आप डबल मास्क पहनते हैं तो आप कोरोना के नए स्ट्रेन से बच सकते हैं.
कॉटन और सर्जिकल मास्क का करें इस्तेमाल
जब भी आप डबल मास्क लगा रहे हों, तब आपको कॉटन का मास्क और सर्जिकल मास्क लेना होता है. डबल मास्क में कॉटन और सर्जिकल मास्क का पेयर ही कारगर होता है. जैसे कई लोग दो सर्जिकल मास्क लगा लेते हैं या फिर दो कॉटन मास्क लगा लेते हैं, जो कि ज्यादा कारगर तरीका नहीं है. इसके लिए अलग-अलग तरह के मास्क होना अनिवार्य है.
क्या है मास्क लगाने का सही तरीका?
डबल मास्क लगाते वक्त पहले सर्जिकल मास्क पहने. इसके लिए सबसे पहले सर्जिकल मास्क लें और उसके रबर में गांठ बांध दें, जिसका तरीका आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं. इसके बाद दोनों कोनों को अंदर की तरह मोड़ें. फिर इस सर्जिकल मास्क को पहन लें और उसके ऊपर कॉटन का मास्क लगा लें. ये सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.
एक जैसे ना हो दोनों मास्क?
बस डबल मास्क में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि दोनों एक जैसे मास्क नहीं होने चाहिए. इसमें आपको दोनों सर्जिकल मास्क, दोनों कॉटन मास्क और दोनों N-95 मास्क एक साथ ना पहनें. साथ ही जब सर्जिकल मास्क हमेशा नीचे पहनना चाहिए, आप इसे कॉटन मास्क के ऊपर ना पहनें.
Read also-
Health Ministry-:अनावश्यक रूप से बाहर कदम न रखें,घर पर भी मास्क पहनने का समय
: केंद्र सरकार ने क्या कहा जानें महिलाएं मासिक धर्म के दौरान कोविड वैक्सीन ले सकती है ?
Mon, Apr 26, 2021
केंद्र सरकार टीकाकरण अभियान का नया चरण शुरू करने जा रही है। टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 साल से 45 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान को बेपटरी करने के लिए अराजक तत्व अफवाहें फैलाने की कोशिशें कर रहे हैं। समाचार एजेंसी mpnews की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर टीकाकरण को लेकर प्रसारित हो रहीं तरह-तरह की भ्रामक और गलत जानकारियों से लोगों को भ्रमित होने से बचाने के लिए सरकार ने स्पष्ट किया है कि महिलाएं मासिक धर्म के दौरान भी वैक्सीन ले सकती हैं।
दरअसल कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर इस आशय की सूचना प्रसारित हो रही थी कि मासिक धर्म के पांच दिन पूर्व से लेकर पांच दिन आगे तक महिलाओं को वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए क्योंकि इस दौरान उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1385876282555072515?s=09
इस मामले में प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो (पीआइबी) ने ट्वीट कर लोगों से कहा कि इस तरह के फर्जी पोस्ट से भ्रमित न हों। महिलाएं खासतौर से किसी अफवाह का शिकार न बनें।
सरकार ने कहा है कि 18 साल से ऊपर के सभी लोग एक मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की डोज लें। इन अफवाहों को कई डॉक्टरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खारिज किया है। मुंबई के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मुंजाल वी. कपाडि़या ने एक ट्वीट में कहा कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज से लोग भयभीत हैं। मासिक धर्म से वैक्सीन की एफीकेसी (प्रभावोत्पादकता) प्रभावित नहीं होगी। जितनी जल्दी हो सके लोग वैक्सीन लगवाएं। साथ ही इसके बारे में लोगों को सही जानकारी दें।
इस बीच भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केवल 99 दिनों में कोरोना वैक्सीन के 14 करोड़ टीके लगा दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समय सीमा में इतने ज्यादा टीके लगाने वाला भारत दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। रविवार को देश में कोरोना वैक्सीन डोज की संचयी संख्या 14 करोड़ से अधिक हो गई।मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक जितने टीके लग उनमें 58.83 फीसद हिस्सेदारी केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की है।मंत्रालय के अनुसार, रविवार शाम सात बजे तक 20,19,263 सत्रों के माध्यम से कुल मिलाकर 14,09,16,417 वैक्सीन की डोज दी गई।
Read also-
वैक्सीनेशन पर केंद्र ने राज्यों के लिए जारी की गाइडलाइन