Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: दुबई ने बनाया दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल,डीप डाइव दुबई का गिनीज़ बुक में नाम दर्ज

admin

Mon, Jul 12, 2021
दुबई ने बनाया दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल,डीप डाइव दुबई का गिनीज़ बुक में नाम दर्ज

दुबई दुनिया मे दो चीजों के लिए दुनियाभर में मशहूर है,एक तो तेल दूसरा टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स।दुबई में एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं जो दुनियाभर के यात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।अभी तक दुबई की शान दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा थी लेकिन अब दुबई की शान को और बढ़ाने के लिए दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल तैयार है।जी हां दुबई ने एक और आकर्षक टूरिस्ट स्पॉट तैयार किया है और ये है दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल- डीप डाइव दुबई।दुबई के क्राउन प्रिंस ने ट्विटर पर इस पूल का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को आमंत्रित किया।

जानें इस खास स्वीमिंग पूल की विशेषतायें

दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल डीप डाइव दुबई, दुबई के नाद अल शेबा के पड़ोस में बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही इसको पब्लिक के लिए शुरू कर दिया जाएगा।इस विशाल स्वीमिंग पूल 1500 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।इस स्वीमिंग पूल में कई और बेहद खास सुविधाएं भी है जैसे इसके अंदर एक 80 सीटों वाला रेस्तरां भी है और एक डाइव शॉप भी है।आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्वीमिंग पूल के अंदर दो ड्राई रूम भी है यानी इनमे बैठकर आप पूल का नज़ारा देख सकेंगे।पूल के अंदर हर तरफ भेड़ खास तरह की लाइटिंग की गई है जो इसको और खूबसूरत व खास बनाती हैं।

कुछ रोचक तथ्य डीप डाइव दुबई से जुड़े हुए

सबसे बड़ा तथ्य तो यह है कि ये दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल है और इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है।इस विशाल स्वीमिंग पूल का आकार एक विशाल सीप जैसा है।इस पूल की गहराई 60 मीटर यानी करीब 196 फ़ीट है।पूल में करीब 14 मिलियन लीटर पानी भरा जाता है और NASA की विशेष फ़िल्टरिंग टेक्नोलॉजी की मदद से हर 6 घंटे में पूल का पानी फ़िल्टर किया जाता है।लोगों की सुविधाओं को लेकर बेहद ध्यान दिया गया है।

Read Also:

कोरोना के बीच जीका वायरस ने दी केरल के दस्तक,आसपास के राज्यों में अलर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन