Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: हिंदू मुस्लिम भाईचारे के साथ फुलौत में सादगी से मनाया गया मोहर्रम

admin

Wed, Jul 17, 2024

मधेपुरा जिला के फुलौत में बुधवार को मुहर्रम का पर्व हिंदू मुस्लिम भाईचारे के साथ सादगी पुर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान फूलौत कमेटी ने मुहर्रम को लेकर मुगल काल से चली आ रही प्रथा का अनुसरण करते हुए हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कई अखाड़ों के द्वारा मुहर्रम का जुलूस निकाला गया जो फूलौत जुलूस मुख्य बाजार होते हुए फुलौत पश्चिमी पंचायत इस्थित गुल्ली टोला, धूमेश्वर महादेव मंदिर मार्ग सहित फुलौत के डाकबंगला चौक में करतब दिखाने के साथ ताजिया और निशान के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर जगह-जगह लाठी-डंडे और पारंपरिक हथियार से आकर्षक खेल का प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़े की धून पर युवक एक से बढ़ एक खेल का प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया। इस दौरान हुसैन इब्ने अली के दीवाने पायकी नंगे पांव या हुसैन, या हुसैन की सदा बुलंद करते हुए इमामबाड़ों का भ्रमण करते नजर आए। फुलौत के मुहर्रम मेले कमेटी द्वारा ताजिया के साथ निकले गए इस जुलूस में सदस्यों ने लाठी, भाला, तलवार, के साथ आतिशबाजी आदि से खेल दिखाये। मुहर्रम के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी दिखाई दे रहा था। जगह जगह सुरक्षा के इंतजाम थे मुहर्रम की दशवीं तारीख मजहबे इस्लाम में बड़ा ही मुकद्दस दिन हैं। दशवीं मुहर्रम को अल्लाह ताअला ने हजरत आदम अलैहिस्सलाम की तौबा कबूल की। इसी दिन हजरत नूह अलैह. की किशती यूदी पहाड़ श्रीलंका में सही सलामत पहुंची। इसी तारीख को हजरत इब्राहिम अलैह. पैदा हुए। हजरत ईसा मसीह को इसी दिन अल्लाह ने आसमान में उठा लिया। हजरत मूसा अलैह. को अल्लाह ने इसी दिन फिरऔन के जुल्म से निजात दिलाई और फिरऔन के लश्कर को दरिया-ए-नील में गर्क कर दिया। इसी दिन यूनुस अलैह. को अल्लाह ने 40 दिन बाद मछली के पेट से जिंदा बाहर निकाला। इसी तारीख को नबी-ए- अकरम हजरत मोहम्मद सल. के प्यारे नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैह. को यजिदी लश्कर ने कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया । मौके पर मेला मालिक नजीर आलम, मेला अध्यक्ष आसिफ खान, मुखिया बबलु रिसिदेव, समिति सुभाष यादव, मजहर इमाम, मोहम्मद अजहर, Mpnews.लाइव के संवादाता शहंशाह कैफ,डॉक्टर हफीजुर्रहमान, नाज़ो उस्ताद, मुशहरू उस्ताद, पंचानंद राय, ननकू खान, मो. अब्बास, सहित फुलौत के थाना अध्यक्ष सहित चौसा के कइ सारे पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन