Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 04 अप्रैल)

admin

Sun, Mar 28, 2021
मेष मेष राशि के जातकों की सप्ताह घर परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताते होगी। किसी परिचित व्यक्ति से अरसे बाद मुलाकात होगी। काम-काज को बेहतर सोच व गम्भीरता से अन्जाम देंगे। पूर्व में किए गए निवेश का सप्ताह के अंत तक लाभ मिल सकता है। किसी योजना पर मित्रों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में कुछ एक व्यवधान अथवा भ्रम की स्थित पैदा हो सकती है। इस दौरान जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर साबित हो सकता है। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा न करें। शुभ अंक - 7 शुभ दिन - मंगलवार शुभ रंग - नारंगी सफलता का सूत्र - धैर्यपर्वक कार्य करें। उपाय- प्रतिदिन प्रातःकाल उगते हुए सूर्यदेव का दर्शन करें और उन्हें एक तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। वृषभ वृषभ राशि के जातकों सप्ताह की शुरुआत में सभी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में बकाये धन की प्राप्ति होगी। छोटे कारोबारियों के लि समय अनुकूल है। छात्रों का मन पठन-पाठन में लगेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। प्रेम सबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। शुभ अंक - 1 शुभ दिन - शुक्रवार शुभ रंग - सफेद सफलता का सूत्र - समय का सदुपयोग करें। उपाय- सफेद चंदन का टीका लगाएं एवं भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन-अर्चन करें। शिव चालीसा का पाठ करें। मिथुन सप्ताह प्रारंभ में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान एवं सेहत का विशेष ख्याल रखें। दैनिक कार्यों में उदासीनता एवं आलस्य बना रह सकता है। दूसरों की गलतफहमी से स्वयं के नुकसान की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मित्रों से मन-मुटाव हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा सकारात्मक रहेगा। आईटी प्रोफेशनल के लिए यह समय शुभ है। परिश्रम के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। बड़े-बजुर्गों का आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक - 9 शुभ दिन - बुधवार शुभ रंग - हरा सफलता का सूत्र - भावनाओं में न बहें। उपाय - प्रतिदिन श्री भगवान गणेश जी की पूजा करें और शुभ फल की प्राप्ति के लिए गणपति को लाल फूल अर्पित करें। कर्क राशि सप्ताह की शुरुआत में तीज-त्योहार अथवा कामकाज की थकान बनी रह सकती है। इस दौरान सेहत सबंधी किसी भी दिक्कत की अनदेखी न करें। अनावश्यक चीजों में धन खर्च होने पर मन खिन्न रहेगा। किसी भी योजना या कार्य को आरंभ करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। थोक व्यापारियों को व्यवसाय में कुछ एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। प्रेम सबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक - 4 शुभ दिन - गुरुवार शुभ रंग - सुनहरा सफलता का सूत्र - खुली आंखों से सपने देखें और साकार करने का प्रयास करें। उपाय - पीपल की पूजा करें। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी पत्र, मिश्री और मक्खन का भोग लगाएं। सिंह सप्ताह के प्रारम्भ में सोचे हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे अरसे बाद किसी प्रियजन अथवा प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी पुरानी बड़ी समस्या का निदान होगा। वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक कार्यक्रम में सहगभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। लघु व्यवसायियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। मार्केटिंग एवं लाइजनिंग करने वालों के लिए भी समय सही है। प्रेम संबंधों में भावनाओं में न बहें। दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करें, अन्यथा बने बनाये संबंध टूट जाएंगे। शुभ अंक - 7 शुभ दिन - शुक्रवार शुभ रंग - सफेद सफलता का सूत्र - अवसर को न खोएं। उपाय - पीले चंदन का तिलक लगाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान सूर्य नारायण को अघ्र्य दें। कन्या कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी बुद्धि एवं चतुराई से बड़े से बड़ा कार्य करने में कामयाब होंगे। किसी कार्य को लेकर स्वयं का निर्णय हितकर साबित होगा। संतान द्वारा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में छोटी और लाभदायक यात्रा के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। किसी वरिष्ठ की मदद से पारिवारिक मसले का हल निकलेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आएगी। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। शुभ अंक - 2 शुभ दिन - बुधवार शुभ रंग - हरा सफलता का सूत्र - नए के चक्कर में पुराने संबंधों की उपेक्षा न करें। उपाय - बुधवार के दिन हरा कपड़ा दान करें। कार्यों में सफलता के लिए गणपति का दर्शन करके घर से निकलें। तुला सप्ताह के प्रारंभ में व्यावसाय से जुड़े लोगों को कुछेक उलझनें बनी रहेंगी। घरेलू समस्या को लेकर भी मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यों को करने या न करने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। तमाम चीजों के उपलब्ध होने के बाद भी जीवन में कुछ कमी महसूसल करेंगे। कार्यक्षेत्र एवं व्यवसाय में व्यस्तता के चलते जीवनसाथी और लव पार्टनर के लिए चाहकर भी समय नहीं निकाल पाने से मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में स्वजनों को लेकर बड़ी गलतफहमी दूर होगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। विशेषकर आंखों से जुड़ी किसी समस्या की अनदेखी न करें। शुभ अंक - 6 शुभ दिन - शुक्रवार शुभ रंग - सफेद सफलता का सूत्र - मन को एकाग्र रखें। उपाय- कार्यों में सफलता एवं लाभ प्राप्ति के लिए प्रतिदिन देवी दुर्गा एवं माता लक्ष्मी का पूजन-अर्चना करें। वृश्चिक सप्ताह का शुभारंभ किसी शुभ समाचार से होगा, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। मित्रों एवं परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। सत्तापक्ष से जुड़े कार्यों द्वारा मनचाहा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन सबंधी वाद-विवाद में निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं का अधिकांश समय का मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। शुभ अंक - 2 शुभ दिन - शुक्रवार शुभ रंग - सफेद सफलता का सूत्र - अवसर का पूरा लाभ उठाएं। उपाय- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी को नारियल एवं बताशे चढ़ाएं और उसका प्रसाद बांटें। धनु धनु राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत भागदौड़ एवं व्यस्तताओं से भरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता का तनाव बना रहेगा। चाहे-अनचाहे लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। व्यवसाय में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। किसी बड़ी योजना पर निवेश करने पर किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। यात्रा में सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। खान-पान में लापरवाही न बरतें। सप्ताह के अंत में लव पार्टनर से दूरी मन को बेचैन करेगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। शुभ अंक - 7 शुभ दिन - गुरुवार शुभ रंग - केसरिया सफलता का सूत्र -योजना के अनुसार कार्य करें। उपाय - पीले चंदन का तिलक लगाएं और प्रतिदिन श्री लक्ष्मी-नारायण की उपासना करें। मकर मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आशा के अनुरूप फल मिलेंगे लेकिन मध्य में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान शारीरिक कष्ट एवं परिजनों के साथ तकरार हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। नये संबंधों के लिए पुराने सबंधों की तिलांजलि न दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में अनजाने भय से ग्रस्त रहेंगे। किसी बात को लेकर प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है। संबंध हों या समस्याएं इन्हें लेकर किसी भी सूरत में आपा न खोएं। शुभ अंक - 5 शुभ दिन - मंगलवार शुभ रंग - नांरगी सफलता का सूत्र - किसी भी सूरत में आपा न खोएं। उपाय - शुभता, सफलता एवं लाभ प्राप्ति के लिए श्री हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें। कुंभ कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि इसी से आपकी बात बनेगी और बिगड़ेगी। बड़े व्यवसायियों को कारोबार में कुछ एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के फटे में टांग अड़ाने से बाज आएं, अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों को बाहर निबटाने पर लाभ में रहेंगे। सप्ताह के अंत में प्रियजनों से वांछित सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक - 4 शुभ दिन - सोमवार शुभ रंग - केसरिया सफलता का सूत्र - अपने लक्ष्य से न भटकें। उपाय - काली चीजों जैसे कंबल, चाय की पत्ती एवं उड़द आदि का दान करें। 'ॐ हं हनुमते नम:'मंत्र का एक माला नित्य जाप करें। मीन सप्ताह के प्रारम्भ में मीन राशि के जातकों को जीवन से जुड़े तमाम पक्षों में प्रगति देखने को मिलेगी। कार्य में सफलता पाने के लिए मित्रों, सहयोगियों व स्वजनों से विचार-विमर्श करना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बकाये धन की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान निकलेगा। सप्ताह के अंत में कॅरिअर अथवा कारोबार से जुड़ी यात्रा लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर मिलेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। शुभ अंक - 9 शुभ दिन - रविवार शुभ रंग - लाल सफलता का सूत्र - आज का काम कल पर न टालें। उपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें केसर का तिलक लगाएं। साथ ही 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः'मंत्र भी जपें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन