: नगर पंचायत ढकवा सोनपुरा वार्ड न० 8 के वर्तमान सभासद राधे श्याम सोनी की दुकान से चोरो ने उडाया लाखो का माल
admin
Wed, Mar 6, 2024
चोरों का रहा हौसला बुलंद दिनांक 05 मार्च 2024 की देर रात को चोरो ने दिया अपने कारनामों को अंजाम ढकवा बाजार नगर पंचायत इब्राहिमपुर रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा के सामने सत्यम ज्वेलर्स नाम की ज्वेलरी शॉप से चोरो ने उडाया लाखों माल दुकान पर पप्पू सोनी जो की 05 मार्च 2024 की शाम प्रतिदिन की भाँति अपनी दुकान बन्द करके घर चले गए और दिनाँक 06 मार्च 2024 को निजी काम से वाराणसी गए थे तो 06 मार्च 2024 को सुबह से दुकान नही खुली,शाम को सत्यम सोनी पुत्र पप्पू सोनी जो प्रयागराज मे रहकर पढ़ाई कर रहे है । शाम को जब दुकान खोले तो दुकान के अन्दर कुछ भी नही था । सारा सामान बिखरा पड़ा था । जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने जांच की और आश्वासन देते हुए कहा जल्दी ही चोरों को पकड़ा जाएगा और इन निरंकुश चोरो पर प्रतिबन्ध लगया जाएगा ।


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन