Fri 10 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Covid-19 : केंद्र सरकार की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति आज टीके के बूस्टर डोज पर विचार करेगी

admin

Mon, Dec 6, 2021
Covid-19 : केंद्र सरकार की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति आज टीके के बूस्टर डोज पर विचार करेगी

Covid-19 टीके के बूस्टर डोज पर भारत में टीकाकरण के लिए बना राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह आज विचार करेगा। बूस्टर डोज टीकों के नियमित डोज से अलग है। यह उस समय दिया जाता है, जब लगे कि व्यक्ति की रोग के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है।

हालांकि अब तक कोविड में बूस्टर डोज के फायदों को लेकर कोई वैज्ञानिक आधार या शोध सामने नहीं आए हैं।

कर्नाटक में 69 छात्र संक्रमित कर्नाटक के शिवमोग्गा व चिकमंगलूर जिलों में 69 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिकमंगलूर के सीगोडु गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय आवासीय छात्रावास में 40 छात्र और शिक्षक पॉजिटिव पाए गए।

कोरोना से देशभर में एक दिन में 2,796 की मौत
बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 8,895 नए मामले सामने आने से जहां कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,33,255 हो गई, वहीं बिहार में आंकड़ों का पुनर्मिलान किए जाने के बाद एक दिन में मृत्यु के 2,796 मामले सामने आए। देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,326 हो गई है।

इससे पहले 21 जुलाई को एक दिन में मौत के 3,998 मामले मिले थे। तब महाराष्ट्र ने आंकड़ों का 14वीं बार पुनर्मिलान किया था। इस बार मृत्यु के 2,796 मामलों में बिहार के 2,426 मामले जोड़े हैं, जिन्हें आंकड़ों में शामिल किया है।

हिमाचल में 100% टीकाकरण
हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसमें सभी वयस्कों का 100% टीकाकरण पूरा हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 100% पहला डोज पूरा करने वाला राज्य भी हिमाचल ही है। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, प्रदेश में आचार संहिता लागू

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन