Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अयोध्या रामलला का सिंहासन तैयार, सोने से मढ़ा होगा भगवान का आसन, इसकी खूबियां जानें

admin

Sun, Dec 24, 2023

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Temple) में रामलला (Ram Lalla) का सिंहासन बनकर तैयार हो गया है. 22 जनवरी को इसी सिंहासन पर रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले तीन फीट ऊंचे संगमरमर के सिंहासन पर सोना मढ़ा जाएगा और यह काम इसी महीने के अंत तक पूरा होने की संभावना है.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 'मूल मुहूर्त' दोपहर 12:29:08 बजे से 12:30:32 बजे तक 1 मिनट 24 सेकंड लंबा होगा और यह वाराणसी के पंडितों द्वारा तय किया गया है. इस 'मुहूर्त' का शुद्धिकरण भी किया जाएगा.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मूल मुहूर्त पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और पंडित विश्वेश्वर शास्त्री ने तय किया है. पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही 13 दिसंबर 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन और 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के शिलान्यास का समय भी तय किया था. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी संप्रदायों के लगभग 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है. प्रतिष्ठा समारोह अनुष्ठान 16 जनवरी को शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अंतिम अनुष्ठान करेंगे.

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के अलावा मंदिर शहर के लिए नई परियोजनाओं की घोषणा करने के लिए अयोध्या जाएंगे. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को अयोध्या पहुंचे थे और राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर और भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया.

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया. संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला (भगवान राम के बाल स्वरूप)के दर्शन, आरती व परिक्रमा की. मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया. रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी.

Read more - भाजपा के हाथ लगा बड़ा ब्रह्मास्त्र, राम लल्ला ही नहीं अब, ”महादेव” से भी मिलेगी मदद

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन