Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला, सिर्फ तीन दिनों में लक्षणों को बना रहा गंभीर, जानिये विषेशज्ञ इसके बारे में क्या कहते हैं

admin

Wed, May 5, 2021

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों और मृतकों का ग्राफ दिन प्रतदिन आसमान छू रहा है। इस बीच सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का पता चला है।

कैसा हे कोरोना वायरस का नया वैरिएंट

Mpnews.live की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए वैरिएंट का नाम N440K है। बताया जा रहा है कि कोरोना के इस नए रूप की वजह से विशाखापट्टनम और राज्य के अन्य हिस्सों में कहर बना रहा है।

मौजूद स्ट्रेन बी 1.617' और 'बी 1.618' से मजबूत

विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए वैरिएंट को एपी स्ट्रेन (AP strain) के रूप में जाना जाता है। इसका पहली बार कुर्नूल में पता चला था और यह पहले वाले की तुलना में कम से कम 15 गुना अधिक वायरल है। यह भी माना जा रहा है कि यह भारतीय वेरिएंट 'बी 1.617' और 'बी 1.618' से भी अधिक मजबूत हो सकता है।

जिला कलेक्टर वी. विनय चंद ने कहा कि इसके नमूनों को विश्लेषण के लिए CCMB भेजा गया है। लेकिन एक बात निश्चित है कि वर्तमान में जो वैरिएंट विशाखापट्टनम में है, यह उससे काफी अलग है।

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला, सिर्फ तीन दिनों में लक्षणों को बना रहा गंभीर, जानिये विषेशज्ञ इसके बारे में क्या कहते हैं

काफी तेजी से बढ़ता हे ये वायरस

यह वायरस कितना खतरनाक है, इस बारे में पुष्टि करते हुए जिला कोविड अधिकारी और आंध्र मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पी।वी। सुधाकर ने कहा, 'हमने देखा है कि नए वैरिएंट का इन्क्यूबेशन पीरियड कम है और रोग की प्रगति बहुत तेज है।

तीन दिनों में बुरी हो जाती है हालत

उन्होंने कहा कि पहले के मामलों में वायरस से प्रभावित एक मरीज को हाइपोक्सिया या डिस्पेनिया चरण तक पहुंचने में कम से कम एक सप्ताह लगता था। लेकिन वर्तमान में मरीज तीन या चार दिनों के भीतर गंभीर स्थिति में पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि ऑक्सीजन या आईसीयू बेड के लिए भारी दबाव है।

भारत में कोविड-19 के मामले दो करोड़ के पार

भारत में कोविड-19 के मामले दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं और महज 15 दिनों में संक्रमण के 50 लाख से अधिक मामले आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के एक दिन में 3,57,229 नए मामले आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 2,02,82,833 पर पहुंच गए जबकि 3,449 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई है।

भारत में कोविड-19 के मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे जिसके 107 दिन बाद पांच अप्रैल को संक्रमण के मामले 1.25 करोड़ पर पहुंच गए। हालांकि महामारी के मामलों को 1.50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में महज 15 दिन लगे।

सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 81.91 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 1,66,13,292 पर पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

Read also-

बंगाल चुनाव: सच साबित हुई प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, फिर भी उन्होने संन्यास क्यों लिया?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन