Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,Black Fungus की दवा पे नही लगेगा कोई टैक्स;कोरोना वैक्सीन पर लगेगा इतना टैक्स

admin

Mon, Jun 14, 2021

भारत मे कोरोना ने भारी तबाही मचाई है और पूरे देश को एक बार फिर से अपने कई नागरिकों की जान गवानी पड़ी।लेकिन हमारे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ,व सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की मेहनत और लगन से देश ने एक बार फिर से कोरोना को हराने की ठान ली और काफी हद तक जीत भी गए।मौजूदा समय मे भारत मे कोरोना के काफी कम केस है,हालांकि अभी स्तिथि पूरी तरह से सामान्य नही हुई है लेकिन काफी हद तक देश की स्थिति पहले से बेहतर है।अब कोरोना तो पूरी तरह से गया भी नही था कि Black Fungus आ गया।

कोरोना के बाद Black Fungus ने भी देश के कई राज्यों में अपना आतंक मचाया और कई लोगो को लील गया।ऐसे में Black Fungus भी एक कड़ी चुनौती के रूप में दिखाई दे रहा था।अब इसमें कोई दो राय नही है कि कोरोना हो या Black Fungus हो या कोई और बीमारी हो उसको वैक्सीन या फिर दवा से ही मात दी जा सकती है।

लेकिन भारत मे वैक्सीन की और Black Fungus की दवा की कीमतों को लेके बहुत बवाल हुआ।कोई कह रहा दवा मेंहगी है तो कोई कह रहा सस्ती है,कोई कह रहा कि केंद्र सरकार खर्च उठाये तो कोई कह रहा राज्य सरकार ऐसे में दवा को लेके दवा वितरकों और मरीजों दोनों के मन मे आशंकाएं थी।हालांकि काफी आशंकाओं को विराम देते हुए अभी कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कई बड़े ऐलान किये थे।

प्रधान मंत्री के बड़े ऐलानों में से सबसे महत्वपूर्ण था कि वैक्सीन का पूरा खर्चा केंद्र सरकार उठाएगी व 18 से ऊपर उम्र वालों को टीका मुफ्त में दिया जाएगा।अब कोरोना वैक्सीन की और Black Fungus की दवा की कीमत को लेके केंद्र सरकार की तरफ से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है।

कोरोना वैक्सीन और Black Fungus की दवा को लेके क्या बड़े ऐलान किये निर्मला सीतारमण ने

सभी को कोरोना वैक्सीन,Black Fungus व अन्य बीमारियों की दवा सस्ते से सस्ते दामों पे मिले इसको लोके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अध्यक्षता वाली GST कॉउंसिल की बैठक में कई एहम और बड़े फैसले लिए गए।

पहला फैसला: Black Fungus की दवा पर कोई टैक्स नही लगेगा जिससे कि मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

दूसरा एहम फैसला: कोरोना वैक्सीन व कोरोना से जुड़ी कई अन्य चीजों पर टैक्स 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

तीसरा एहम फैसला: एम्बुलेंस पर GST को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।

Read Also

चीन की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए G7 देश हुए एकजुट,40 खरब डॉलर की नई परियोजना लॉन्च की

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन