Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मनु भाकर - सरबजोत सिंह ने जीता कांस्य, इतिहास रचा

admin

Wed, Jul 31, 2024

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है, जिससे पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या दो हो गई है। इस जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल राउंड में 13 शॉट के बाद 16-10 के स्कोर के साथ कोरिया गणराज्य पर जीत हासिल की।

फाइनल राउंड में उनके शानदार प्रदर्शन ने एक असाधारण अभियान समाप्त किया और उनके नाम तथा भारत की पदक तालिका में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में यह मनु का दूसरा कांस्य पदक भी है।

सरबजोत सिंह वर्ष 2019 से खेलो इंडिया खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने 4 खेलो इंडिया गेम्स में भाग लिया है और साथ ही साथ ही वह लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना खिलाड़ी भी हैं। मनु भाकर भी खेलो इंडिया गेम्स की पूर्व प्रतियोगी रही हैं और लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना खिलाड़ी  हैं।

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने सटीकता और कौशल का परिचय देते हुए 580 का संयुक्त स्कोर हासिल किया। इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें शीर्ष दावेदारों में शामिल कर दिया, जिससे उन्हें कांस्य पदक के शूट-ऑफ में जगह मिली।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन