कुएं में गिरे सियार का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने बचाई जान : कुएं में गिरे सियार का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने बचाई जान
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Fri, May 22, 2026
रीठी, 22 मई 2026
वन परिक्षेत्र रीठी के ग्राम सिमरा में आज उस समय हलचल मच गई, जब ग्रामीणों ने सूचना दी कि गाँव के एक कुएं में एक सियार गिर गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सियार को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए सियार को बिना किसी नुकसान के कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और टीम के कार्य की सराहना की।
इस रेस्क्यू अभियान में वन रक्षक प्रशांत कुमार, आशीष भूमिया, स्थायी कर्मी शिवदास गडारी, चालक बिंदु अहीर एवं अन्य सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीवों से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन