: जय हिंद प्रेस क्लब के द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित
Sun, Nov 10, 2024
ज्योति शर्मा/ सागर। जय हिंद प्रेस क्लब के द्वारा रविवार को जिले के दो पत्रकारों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप लारिया,विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार,वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप दुबे,वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा, काशीराम रैकवार थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि एवं अन्य आमंत्रित पत्रकारों ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जय हिंद प्रेस क्लब के संयोजक काशीराम रैकवार ने वरिष्ठ पत्रकार स्व भोलाराम भारतीय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। गौरतलब हैं कि जयहिंद प्रेस क्लब का गठन स्व भोलाराम भारतीय की स्मृति में किया गया है और समय समय पर क्लब के द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाते है।
जय हिंद प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड में पत्रकार वंदना तोमर को दोबारा सदस्य मनोनीत किए जाने एवं पत्रकार सुरेंद्र सेन को बाल कल्याण समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा पुष्प गुच्छ व शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने संबोधित करते हुए जिले के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा स्थापित मापदंडों एवं उनके किए गए कार्यों को याद किया और मध्य प्रदेश शासन की समितियो में चयनित दोनों पत्रकारों वंदना तोमर व सुरेंद्र सेन को बधाई दी एवं कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करता है और हमेशा पत्रकारों का जो अनुभव है वह जीवन में और सरकार के लिए भी अनुकरणीय होता है,तो आशा है कि दोनों चयनित पत्रकार अपने दायित्व के निर्वहन में अपने पत्रकारिता के अनुभव का समावेश करते हुए अच्छा काम करेंगे।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप दुबे ने पत्रकार वंदना तोमर एवं सुरेंद्र सेन को मनोनयन पर बधाई दी एवं कहा कि ऐसे कम ही मौके आते हैं जब पत्रकारों को विशेष कार्य करने के अवसर मिलते हैं, हमारे दोनों मनोनीत पत्रकारों को शासन ने अपनी समितियो में लिया है वह अपने अनुभव से अपने कार्य क्षेत्र में एक नई मिशाल पेश करेंगे।नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने कार्यक्रम को संबोधित किया और जय हिंद प्रेस क्लब द्वारा किए गए आयोजन के लिए क्लब के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया और मनोनीत पत्रकारों को बधाई दी।
इस मौके पर पत्रकार कृष्णकांत नगाइच,राकेश गौतम,राकेश तिवारी ,हर्षित पांडे,गजेंद्र सिंह,ज्योति शर्मा, हरगोविंद प्रजापति,राहुल रजक ,अमित मिश्रा,अनिल वर्मा,सोनू कुशवाह,राजेश जैन बीना,सुनील भारतीय,राघवेंद्र सिंह ठाकुर,शैलेश अग्रवाल,दीपक शर्मा,पार्षद बलवंत सिंह,निशांत आठिया,दिनेश दक्ष राजकुमार बाथरे,परेश जैन,दामोदर सेन,जित्तू श्रीवास आदि उपस्थित थे।
: डायवर्सन शुल्क जमा न करने वालों पर कुर्की की कार्रवाई की जाए
Fri, Nov 8, 2024
ज्योति शर्मा/सागर ।
राजस्व अधिकारियों की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में
कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी सभी नियमों का पालन कर न्यायालयीन आदेश जारी करें, डायवर्सन शुल्क जमा न करने वालों पर कुर्की की कार्रवाई की जाए, सभी राजस्व अधिकारी अपने मुख्यालय पर रहकर कार्यों को समय सीमा में निराकरण करें एवं ग्रामों में समस्या निवारण शिविर लगाए साथ ही कार्यों में लापरवाही करने वाले पटवारी, रीडर को निलंबित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, सभी नायब तहसीलदार, रीडर, पीठासीन अधिकारी, पटवारी मौजूद थे।
कलेक्टर संदीप जी आर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने मुख्यालयों पर रहे और समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार पटवारी के साथ ग्रामों में जाकर समस्या निवारण शिविर लगाएं जिसमें समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ न्यायालय प्रकरणों का भी निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जो पटवारी अपने मुख्यालय पर नहीं रहते है और अपने कार्यों के प्रति लापरवाह है उनको तत्काल निलंबित करें। उन्होंने कहा कि सीमांकन का कार्य टीएसएम मशीन से समय सीमा में कराएं। उन्होंने कहा कि सभी तहसील कार्यालय में टीएसएम मशीन उपलब्ध हो और सभी पटवारी को इसका प्रशिक्षण हो जिससे कि वह मशीन के माध्यम से सीमांकन का कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि नामांकन, बंटवारा भी समय सीमा में किया जावे। विवादित सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा में राजस्व अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर आवेदक को बुलाकर निराकरण कराए।
कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए की राजस्व वसूली के लिए शिविर लगे और राजस्व वसूली के देनदारों की सूची बनाएं और बड़े देनदारों के नाम सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि राजस्व जमा न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ रिकवरी एवं उनकी कुर्की करें। उन्होंने कहा कि सभी राज्य अधिकारी ग्रामों में जाकर ग्राम चौपाल लगाएं और समस्याओं का मौके पर निराकरण करें। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन के प्रकरणों का भौतिक सत्यापन मौके पर जाकर करें और और भूमि आवंटन के प्रकरणों का निराकरण करें।
कलेक्टर संदीप जी आर ने कहां कि आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जावे कोई भी प्रकरण आरबीसी 6-4 का लंबित नहीं रहना चाहिए।
कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वह कैंप कोर्ट अर्थात न्यायालय आपके द्वार के माध्यम से प्रकरणों को हल करेंगे। कैंप कोर्ट के माध्यम से गांव गांव शिविर लगाकर प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र में सेगमेंट कार्यक्रम के अनुसार भ्रमण नहीं किया जा रहा है। उनके मासिक भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त नहीं हो रहे हैं न ही भ्रमण उपरांत भ्रमण डायरी प्रस्तुत की जा रही है।
जन सुविधा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हेतु न्यायालय एवं शिविर का कार्यक्रम तैयार कर आदेश के साथ संलग्न किया जा रहा है। इन शिविरों में राजस्व अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त समस्याओं का निराकरण करेंगे। तहसीलदार, नायब तहसीलदार नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण संबंधित प्रकरणों में सुनवाई कर निराकरण करेंगे।
उपरोक्त कैंप न्यायालय/शिविर व्यवस्थित रूप से आयोजित हो इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उत्तरदायी होंगे। सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार प्रति माह की 25 तारीख तक आगामी माह का अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम तथा भ्रमण उपरांत अगले माह की 5 तारीख को भ्रमण डायरी प्रस्तुत करें।