: सीसीटीवी टीम ने बुजुर्ग माताजी को ढूंढ कर मिलवाया परिवार से
Sat, Nov 23, 2024
माताजी के परिवार से मिलने पर कंट्रोल रूम टीम भी हो गई भावुक
सागर/ आज दिनांक 23/ 11/ 24 के दोपहर लगभग 12:00 बजे किशन बाथम ने पुलिस कंट्रोल रूम में आकर उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को बताया कि मेरी बुजुर्ग माताजी ग्वालियर से 21/11/24 को बस में बैठकर 22/11/24 की सुबह सागर आई थी परंतु घर नहीं पहुंची है कल सुबह से सागर में ही कहीं गुम हो गई है मिल नहीं रही है मेरी मदद करो शायद मेरी मां सुधबुध भूल गई है कभी कभी उनको कुछ भी याद नहीं रहता है कि कहां जा रहे हैं
उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा को अवगत करवाया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तुरंत टीम लगाकर माताजी का पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया निर्देशानुसार
सीसीटीवी टीम को सीसीटीवी से देखने हेतु लगाया गया कुछ ही देर में माताजी सीसीटीवी फुटेज में 22/11/24 की सुबह बस स्टैंड के सामने कृष्णगंज चौराहे पर सामान लिए बैठे दिखाई दी जिससे यह अंदाजा लग गया कि माताजी सागर तक सकुशल आ गई है आगे सीसीटीवी में माताजी नहीं दिखी जिससे उनका पता नहीं मिल पा रहा था कि किधर गई होगी कंट्रोल रूम की टीम द्वारा तत्काल सभी थानों एवं सोशल मीडिया पर माताजी का फोटो वायरल कर जिले के समस्त थाना एवं मोबाइलों को माता जी के मिलने पर सूचना देने हेतु अनुरोध किया गया एवं लगातार कैमरे देखने से ज्ञात हुआ की माताजी कटरा होते हुए आगे निकल गई हैं कोतवाली मोती नगर के चीता मोबाइलों को सक्रिय किया गया आज दिनांक 23/11/24 को लगभग शाम 4:00 बजे माताजी आरक्षक सत्येंद्र को मोती नगर के पास मंदिर में बैठी दिखाई दी आरक्षक द्वारा माताजी का फोटो भेज कर कंफर्म किया कि यह वही माताजी है क्या कंफर्म होने पर उनके बेटे बहु एवं नाती को बुलाकर माताजी से सीसीटीवी कंट्रोल रूम में मिलवाया सभी लोग बहुत भावुक हुए इतनी सर्दी में माताजी लगभग 36 घंटे अकेली रोड पर रही माताजी के बेटे बहु एवं नाती द्वारा पुलिस को बहुत धन्यवाद दिया एवं खुशी-खुशी अपने घर वापस गए माताजी द्वारा परिवार से मिलकर पुलिस कंट्रोल रूम की पूरी टीम की बहुत आशीष दिया माताजी से परिवार का मिलना कंट्रोल रूम टीम के लिए भी बहुत भावुक क्षण था सभी को लग रहा था जैसे उनके ही परिवार के सदस्य मिल गए हो
उक्त कार्य में कंट्रोल रूम से उप निरीक्षक आर के एस चौहान,महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक,महिला प्रधान आरक्षक अंजुम बानो, थाना मोतीनगर से आरक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत डायल 100 चालक रोहित रजक की सराहनीय भूमिका रही।
: बेरोजगारी उन्मूलन की नई पहल
Thu, Nov 21, 2024
सागर/ सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने भोपाल में स्थित क्रिप्स स्किल डेवलपमेंट केंद्र का निरीक्षण किया:
सागर 21/11/24 केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं उद्दमिता (स्किल डेवलपमेंट) मंत्रालय की परामशेदात्री समिति में सदस्य बनाए जाने के उपरांत सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े को नियुक्त किए जाने के पश्चात् उन्होंने भोपाल के क्रिप्स परिसर में स्थित स्किल डेवलपमेंट केंद्र का निरीक्षण किया और केंद्र के प्रबंध संचालक श्रीकांत पाटिल तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. वानखेड़े ने केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षणार्थियों से उनकी प्रगति और अनुभवों के बारे में पूछा तथा उन्हें अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र के अन्य स्थानों में भी इस तरह के स्किल डेवलपमेंट सेंटर प्रारंभ किए जाएं ताकि अधिक से अधिक युवा अपनी क्षमताओं को पहचान सकें और प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।
नवाचार और रोजगार सृजन की दिशा में कदम:- सांसद वानखेड़े ने केंद्र के प्रबंध संचालक श्री पाटिल से चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान बेरोजगारी की समस्या को हल करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर नौकरियों के अवसर बढ़ाने के लिए स्किल ट्रेनिंग को महत्वपूर्ण बताया। आगे डॉ. वानखेड़े ने केंद्र द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विस्तार देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार डिजाइन किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को स्थानीय उद्योगों और बाजारों के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता और उद्यमिता की दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाए ताकि वे स्वरोजगार के अवसर सृजित कर सकें।
युवाओं के लिए एक नई उम्मीद:- डॉ. वानखेड़े के इस दौरे ने यह संदेश दिया कि रोजगार सृजन और कौशल विकास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएं। इस पहल से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रयासों के अनुरूप वे आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा सकेंगे। उनकी इस पहल का उद्देश्य न केवल बेरोजगारी की समस्या का समाधान करना है बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि हर युवा अपनी क्षमताओं को पहचान सके और एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सके।
भोपाल प्रवास के दौरान सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े नें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से आत्मीय भेंट की ।
भोपाल प्रवास के दौरान सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े नें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से आत्मीय भेंट कर सागर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो को कराने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर उन्हें विकास कार्यो से संबंधित प्रस्ताव सौपें ।
: प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह का किया सम्मान
Mon, Nov 18, 2024
प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह का किया सम्मान
बैतूल! चीखलार ग्राम पारसाटोला में जय बड़ादेव समिति द्वारा प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राकेश का सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने राकेश सिंह को शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके योगदान की सराहना की।
राकेश सिंह ने कहा, "यह सम्मान मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं पत्रकारों के हितों की रक्षा और समाज की सेवा के लिए काम करता रहूंगा।"
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने राकेश सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। यह सम्मान राकेश सिंह के पत्रकारिता में योगदान का सम्मान है।