: होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीम ने घाट व पुल पुलियाओं का किया निरीक्षण
Tue, Jul 1, 2025
हरदा 30 जून 2025/ वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी पुल पुलियाओं व घाटों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये है। साथ ही होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीम को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमाण्डेंट श्री मयंक जैन ने बताया कि होमगार्ड व एसडीआरएफ के रेस्क्यू दल ने सोमवार को खेड़ीपूरा नाका, अजनाल नदी, गुप्तेश्वर मंदिर, छोटा पुल, दोगने जी की पुलिया तथा रन्हाई पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि जिले में लगातार बारिश को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड व एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
: वन स्टाफ सेन्टर ने वार्ड क्र 1 मे जागरूकता शिविर लगाया ।
Tue, Jul 1, 2025
दिनांक01/07/2025 को हरदा शहरी क्षेत्र के केंद्र क्रमांक 01,वार्ड क्रमांक 01 की आंगनवाड़ी में टीकाकरण दिवस पर कार्यालय वन स्टाफ सेंटर हरदा की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यालय वन स्टाफ सेंटर हरदा में मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया एवं आपातकालीन सेवा 181, साइबर क्राइम के बारे में साथ ही वन स्टाफ सेंटर हरदा के प्रचार प्रसार के लिए पम्पलेट वितरण किए गए केस वर्कर सुश्री ऋतु राजपूत के द्वारा। जिसमें वार्ड क्रमांक 01 की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका ,एन ए एम ,पैरारलीगल वालेंटियर दीदी उपस्थित रहे।
: वी क्लब सागर प्रगति की बैठक कल
Mon, Jun 30, 2025
सागर/ वी क्लब सागर प्रगति की अध्यक्ष वी शशि साहू के नेतृत्व में कल 1 जुलाई को धर्मा श्री के पास वृंदावन गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है जिसमें समस्त प्रगति क्लब की वी बहने अपनी उपस्थिति दें और पांच सूत्रीय कार्य की रूपरेखा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के संबंध में एवं नए सदस्यों की शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है सभी वी बहनें समय पर पहुंचकर कार्य की गरिमा को व्यवस्थित रखें।