: जुन्नारदेव - भ्रस्ट सचिव नाबालिगो के जॉबकार्ड ओर आर्थिक अनियमितताओं के चलते निलंबित
Sun, Feb 18, 2024
जुन्नारदेव जनपद में भर्ष्टाचार चरम पर है जिसके चलते जुन्नारदेव जनपद की ग्राम पंचायते आज कल सुर्खियों में छाई है कुछ दिवस पूर्व भरष्टाचार के चलते झाँपिया रोजगार सहायक के सेवा समाप्ति हुई थी और गत दिवस भी जिला पंचायत के दिनांक 16/02/2024 व पत्र कमांक / 8021/जिप/सचिव स्था/2024 से मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा सरवनलाल यदुवंशी सचिव ग्राम पंचायत कुकरपानी जनपद पंचायत जुन्नारदेव निवासी ग्राम पंचायत बिलावरकला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया कुकर पानी सचिव सरवन लाल के विरूद्ध केंद्रीय पी जी सेल में दर्ज शिकायत कमांक DORLD/E/2024/0000282 जिसमें शिकायतकर्ता निरुपम बैनर्जी जुन्नारदेव द्वारा सरवनलाल यदुवंशी सचिव ग्राम पंचायत कुकरपानी पर आरोप लगाया गया था कि अपने परिवार के सदस्यो के जॉबकार्ड तैयार करवाना, नाबालिक पुत्री को वयस्क बताते हुए मजदूरी का भुगतान प्राप्त करना,शामिल है व साथ ही पत्नी के नाम से मनरेगा योजना के अंतर्गत हितग्राही मूलक मेढबंधान के दो कार्य एक ही वित्तीय वर्ष में अलग अलग भूमि पर स्वीकृत किये जाने की शिकायत की गई थी ।
उक्त शिकायत की जांच अतिरिक्त कार्यकम अधिकारी मनरेगा एवं लेखाधिकारी (मनरेगा) जिला पंचायत छिन्दवाडा से कराई गई थी व जांच में उक्त शिकायत सत्य पाई गई है एवं गंभीर श्रेणी की आर्थिक अनियमितता किया जाना पाया गया जिसके परिप्रेक्ष्य में सरवनलाल यदुवंशी सचिव ग्राम पंचायत कुकरपानी द्वारा प्रतिउत्तर में संतोषजनक जवाब नही दिए जाने पर सरवनलाल यदुवंशी सचिव ग्राम पंचायत कुकरपानी को मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय अनियमितता किये जाने एवं कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर प्रथम दृष्टया दोषी मानकर म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के प्रावधानो के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में श्री सरवनलाल यदुवंशी सचिव ग्राम पंचायत कुकरपानी का मुख्यालय जनपद पंचायत जुन्नारदेव अटेच किया गया है, व उक्त आदेश भी तत्काल प्रभावशील हो गया अधिकतर मामलों में स्थानीय स्तर पर की जाने वाली जांचो में भर्ष्टाचार सामने नही आता और वंही जिला स्तरीय जांच में शिकायते सत्य पाई जाती है और भर्ष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाहीया की जाती है
: Sagar: जापानी बुखार का टीकाकरण अभियान 27 फरवरी से
Sat, Feb 17, 2024
जिले में जापानी बुखार का टीकाकरण अभियान 27 फरवरी से शुरू होगा। जिला टॉस्क फोर्स बैठक में कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि इसके लिए स्कूल, शिक्षा, महिला बाल विकास से समन्वय बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
बैठक में कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार जापानी बुखार (दिमागी बुखार) के संबंध में जो टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना है उसके लिए 27 फरवरी के पूर्व स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए टीकाकरण की विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ।
महिला बाल विकास एवं स्कूल शिक्षा विभाग को अवगत कराएं जिससे कि उक्त विभाग विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ियों में जानकारी प्रस्तुत कर सकें और संबंधित टीकाकरण अधिकारी का फोन नंबर भी उपलब्ध कराये। प्रभारी डीपीएम डॉ. रोहित पंत, द्वारा पूर्व बैठक में दिये गये निदेशों का पालन प्रति वेदन प्रस्तुत किया। समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा नोडल अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई । डॉ. एम.एल.जैन ने जापानी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) जिला टॉस्क फोर्स बैठक में बताया कि जे.ई टीकाकरण लक्षित समूह 01 वर्ष से 15 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का कार्ययोजना अनुसार टीकाकरण 27 फरवरी से प्रारंभ किया जायेगा।
: मध्य प्रदेश में अब विद्यार्थियों को फ्री मिलेगी ई स्कूटी
Fri, Feb 16, 2024
12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क ई-स्कूटी देने की योजना हुई शुरू
सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए निःशुल्क ई-स्कूटी देने की योजना शुरू की गई है। पिछले शैक्षणिक सत्र 2022-23 में इस योजना का लाभ प्रदेश के 7 हजार 800 विद्यार्थियों को दिया गया।
इन विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ई-स्कूटी प्रदान की गई। योजना में लाभ प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थी को निःशुल्क ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 90 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।