: एकता समिति ने किया सर्व धर्म होली मिलन समारोह का आयोजन
Wed, Mar 27, 2024
सागर/ एकता समिति द्वारा होली पर सर्व धर्म होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शायर अशोक मिज़ाज थे। अध्यक्षता वयोवृद्ध कवि ॠषभ समैया ने की। विशिष्ट अतिथि लेखक ,स्तंभकार डा राकेश शर्मा, समाजसेवी आशीष ज्योतिषी , युवा शायर आशीष दुबे थे। कवि एवं शायरों ने देश भक्ति और सामाजिक सदभाव से ओत-प्रोत रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया और मनोरंजन किया। राजेन्द्र सोनी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। सचिव कमल जैन ने मंगलाचरण किया । सर्वप्रथम अतिथियों ने सर्वधर्म चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । समिति सदस्यों ने सभी अतिथियों का पुष्पहार रंग गुलाल एवं होली की टोपी पहनकर स्वागत किया।कार्यक्रम में शिवसेना के पप्पू तिवारी, अब्दुल रशीद भाई, सुधीर जैन, चंपक भाई, शरद गुप्ता, राजेंद्र मलैया, नीलेश समैया, राजेश मिश्रा एडवोकेट, नीरज सेठ, अजीत जैन, नरेन्द्र जैन, सुशील जैन, शिखर कोठियां, विमल जैन, अरूण जैन, मनीष खमकुआं, प्रमोद पटेल, नवीन समैया,उमेश समय आदि उपस्थित थे। संचालन संजय शास्त्री ने किया एवं आभार राजकुमार पड़ेले ने व्यक्त किया।
: जिला अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया महिला न्यायाधीश एवं महिला अधिवक्ताओं का सम्मान
Sat, Mar 23, 2024
सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर द्वारा, महिला न्यायाधीशगण एवं महिला अधिवक्ताओं का अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आज जिला न्यायालय परिसर, सागर में किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति मिश्रा अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने कीI उन्होने सर्व प्रथम माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस के उपरान्त राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य राजेश पाण्डे ने अपना उद्बोधन दिया। अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने श्रीमती मिश्रा का सम्मान कर कार्यक्रम को आगे बढाया एवं कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्ता दीपक पौराणिक द्वारा किया गया। इसके बाद महिला न्यायाधीशगणं नीलम शुक्ला, नेहा श्रीवास्तव, किरण कौल, किरण तुमराची, रोहणी तिवारी, मीनू पचौरी, उर्मिला खेडकर, पूजा पचौरी दुबे, प्रीति ठाकुर, दीक्षा अग्रवाल, सुरभि सिंह सुमन, रीना शर्मा, ऐश्वर्या जैन, अनुभा वर्मा, बन्दना तोमर,मंजूमाला तोमर का सम्मान किया गया।
इसके बाद महिला अधिवक्तागण का सम्मान किया गया जिसमे सभी के लिये सील एवं उपहार दिया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एड, उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव एड., सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत, पुस्तकालय अध्यक्ष योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, सह सचिव मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता राजपूत, पुरुष कार्यकारिणी सदस्य अंशित बलैया, दीपक शर्मा, पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन सहित सभी अधिवक्तागण उपस्थित थे।
: जिला स्तरीय कैम्पस एम्बेसेडर कार्यशाला हुई संपन्न
Fri, Mar 22, 2024
सागर/ जिला स्तरीय कैम्पस एम्बेसेडर कार्यशाला का आयोजन शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. गोपा जैन प्रभारी प्राचार्य ने रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.सी. शर्मा जिला नोडल अधिकारी स्वीप ने कहा कि कैम्पस एम्बेसेडरों को महाविद्यालय में चुनावी साक्षरता का कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है।
कार्यशाला में आपकों आगामी लोकसभा चुनाव में निर्वाचन से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रशिक्षण दिया गया है। मतदाताओं में मतदान के महत्व को समझाकर शत्-प्रतिशत् मतदान के लिए आपकों परिसर दूत बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अमर कुमार जैन ने कहा कि पिछले लोकसभा निर्वाचन 2019 में सागर जिले में 62.59 प्रतिशत् मतदान हुआ था इस बार 75 प्रतिशत् मतदान का लक्ष्य लेकर आपकों कार्य करना है
श्रीराम दुबे ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप्प एवं वोटर पोर्टल विषय में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को देते हुये एप्प को डाउनलोड कर संचालन प्रक्रिया को समझाया साथ ही 1950 नम्बर के उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना वर्ष 1950 में हुयी थी इसलिए इस हेल्पलाइन का नम्बर 1950 रखा गया है। 1950 हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करने पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, हटाने, संशोधित करवाने के साथ निर्वाचन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की जाती है।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पूछा कि मतदाता परिचय पत्र बनने की क्या प्रक्रिया है तथा कौन कौन से दस्तावेज लगते हैं इस पर विशेषज्ञ ने बताया कि फार्म-06 जो ऑनलाइन भी उपलब्ध है, के साथ उम्र के लिए 10वी एवं 12वी की अंकसूची, आधार कार्ड के साथ एक फोटो लगाना है। आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार 1 जनवरी, 1 अप्रैल एवं 1 जुलाई तथा 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण होने मतदाताओं के पंजीयन किये जाते हैं। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि से 10 दिवस पूर्व तक नाम जोड़ने एवं स्थानातरण की कार्यवाही की जा सकती है। 25 महाविद्यालयों से 54 कैम्पस एम्बेसेडरां ने कार्यशाला में सहभागिता की । कार्यक्रम के समापन पर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गयी।