Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिला अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया महिला न्यायाधीश एवं महिला अधिवक्ताओं का सम्मान

admin

Sat, Mar 23, 2024
सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर द्वारा, महिला न्यायाधीशगण एवं महिला अधिवक्ताओं का अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आज जिला न्यायालय परिसर, सागर में किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति मिश्रा अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने कीI उन्होने सर्व प्रथम माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस के उपरान्त राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य राजेश पाण्डे ने अपना उद्बोधन दिया। अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने श्रीमती मिश्रा का सम्मान कर कार्यक्रम को आगे बढाया एवं कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्ता दीपक पौराणिक द्वारा किया गया। इसके बाद महिला न्यायाधीशगणं नीलम शुक्ला, नेहा श्रीवास्तव, किरण कौल, किरण तुमराची, रोहणी तिवारी, मीनू पचौरी, उर्मिला खेडकर, पूजा पचौरी दुबे, प्रीति ठाकुर, दीक्षा अग्रवाल, सुरभि सिंह सुमन, रीना शर्मा, ऐश्वर्या जैन, अनुभा वर्मा, बन्दना तोमर,मंजूमाला तोमर का सम्मान किया गया।
इसके बाद महिला अधिवक्तागण का सम्मान किया गया जिसमे सभी के लिये सील एवं उपहार दिया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एड, उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव एड., सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत, पुस्तकालय अध्यक्ष योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, सह सचिव मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता राजपूत, पुरुष कार्यकारिणी सदस्य अंशित बलैया, दीपक शर्मा, पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन सहित सभी अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन