: थाना प्रभारी हटाने और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने किया चक्का जाम
Tue, Jul 9, 2024
सागरI जिले के नरयावली थाना अंतर्गत हुए सड़क हादसे मैं 19 जून को एक ही परिवार के तीन गोरा गांव और एक मोकलपुर सहित चार लोगों की मौत हो गई थी जिसमें परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए आरोपियों की मदद करने और हवालात में सुविधा मुहैया कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन में थाना प्रभारी पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता राशि की मांग की थी, जिससे पूरा नहीं होने पर नाराज पीड़ितों ने छतरपुर सागर मार्ग होटल के पास चक्का जाम कर दिया, जहां मृतकों के परिजनों सहित सर्व समाज के लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर नरयावली थाना प्रभारी को हटाने सहित आर्थिक सहायता राशि की मांग पुनः करते हुये चक्का जाम कर दियाI
जिसके बाद सागर पुलिस अधीक्षक की तरफ से मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि थाना प्रभारी को हटाने के लिए एसडीओपी सहित टीम गठित की गई है जिसकी जांच उपरांत एक सप्ताह में कार्रवाई की जाएगी,जहां पीड़ित परिजनों ने कहा है अगर एक सप्ताह के अंदर थाना प्रभारी पर कार्यवाही नहीं होती है तो फिर सर्व समाज के द्वारा उग्र आंदोलन कर पूरा सागर बंद किया जाएगाI
मौके पर सर्व समाज के लोग सहित नरयावली विधायक भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव से बात कर 6 लाख की सहायता राशि देने और पीड़ितों की हर संभवत मदद करने की बात कही, और पीड़ितों की मुख्य मांग नरयावली थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने भी जांच उपरांत हटाने की कार्यवाही का आश्वासन पीड़ित परिजनों को दिया है, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन की बाद चक्का जाम का ख़त्म किया गयाI
: वन परिक्षेत्र केसली में किया गया पौधारोपण
Sun, Jul 7, 2024
सागर I एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत, वन परिक्षेत्र केसली अंतर्गत ग्राम नयागाँव के समीप एक साथ 1000 पौधों का रोपण किया गया, जिसमे सत्र न्यायधीश केसली सत्यम देवलिया, रेंजर केसली सर्वेश सोनी सहित लगभग 50 ग्रामीणजनों ने पौधे रोप कर उनको सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
केसली स्थित ग्राम नयागांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
ग्राम नयागांव तहसील केसली मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे ग्रामीणजनों को मुफ्त विधिक सहायता एवं वन क़ानूनो के संबंध मे जानकारी दीं गई।
: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई
Sun, Jul 7, 2024
जबलपुर। जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पर जबलपुर लोकसभा के सांसद आशीष दुबे व भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में गुलौआ ताल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके याद किया एवं देश की अखंडता एवं एकता के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि कहा,आज हमारी भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पर जबलपुर के सभी 956 बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम के माध्यम से डॉ मुखर्जी के बलिदान को याद करने एवं उससे प्रेरणा लेने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। भारतीय राजनीति और समाज में उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और समय से आगे की सोच के लिए जाना जाता है. उनके जीवन और कार्यों ने दिखाया कि वे न केवल अपने समय के मुद्दों को समझते थे, बल्कि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों का भी गहरा ज्ञान रखते थे.
उन्होंने कहा, ‘देश और समाज के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कितना नुकसान पहुंचा सकती है, इसको हमारे कई दार्शनिक समाजसेवियों ने दशकों पहले समझ लिया था. एक देश और एक विधान का मंत्र देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए मिसाल पेश की. स्वतंत्र भारत की पहली सरकार ने तुष्टिकरण की नीति पर चलना शुरू किया तो डॉ. मुखर्जी ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की आज केंद्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में देश की बागडोर है. इसके पीछे डॉ मुखर्जी की ही नीति और सोच है. आज उनका बलिदान दिवस है. हम और आप उन्हें अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे।
भाजपा महानगर प्रभात साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और कार्य एक अद्वितीय उदाहरण है, जिसमें उन्होंने शिक्षा, राजनीति, और सामाजिक सुधार के विभिन्न मोर्चों पर उल्लेखनीय योगदान दिया. उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को एक प्रतिष्ठित बंगाली भद्रलोक परिवार में हुआ था, जो उस समय अपनी बौद्धिकता और सांस्कृतिक योगदान के लिए विख्यात था. मात्र 33 साल की उम्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कोलकता विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया. यह उनके ज्ञान, योग्यता और विद्वता का प्रमाण था. अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विश्वविद्यालय में शैक्षिक सुधार किए, नई पाठ्यक्रम नीतियों को लागू किया और छात्रों के समय विकास पर जोर दिया.
राष्ट्र सेवा में स्वयं को समर्पित करने वाले मां भारती के अमर सपूत एवं जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र हित में किए गए कार्य एवं उनका आदर्श व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा. राष्ट्र की अखंडता के लिए कंटकाकीर्ण मार्ग पर चलकर संगठन के एक-एक कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम का मंत्र दिया. आज भाजपा के कार्यकर्ता वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के लिए अहर्निश कार्य कर रहे हैं. डॉ. मुखर्जी की विचारधारा में देश की एकता अखंडता, सांस्कृतिक उत्थान, देश के नागरिकों का आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक व राजनैतिक उत्थान समाहित हैं।
इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,निगम अध्यक्ष रिंकु विज,रंजीत पटेल,पंकज दुबे,विनय अमलाथे,अजय तिवारी,विवेक अग्रवाल,शंकर विश्वकर्मा,चित्रकान्त शर्मा,अमित जैन,मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया,प्रिया संजय तिवारी,रवि साहू,कमल सोनी,मीना कुशवाहा,सविता नामदेव,संजय केशरवानी,पूजा श्रीराम पटेल,राहुल श्रीवास्तव,राधवेंद्र यादव,जीतू कटारे,जय यादव,दीनानाथ पाठक,रिंकु जैन,शुभम् अवस्थी पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।