: राहतगढ़ वॉटरफॉल पर विश्राम गृह , कैंटीन का किया मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुभारंभ
Tue, Aug 13, 2024
सागरI राहतगढ़ वॉटरफॉल बुंदेलखंड के साथ-साथ संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्राकृतिक सुंदरता में अपना नाम स्थापित करेगा वक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में वाटरफॉल में सौंदर्य कारण एवं विश्राम ग्रह, कैंटीन के लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किया। कैंटीन में क्षेत्र वासियों के साथ नाश्ता किया।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ का वॉटरफॉल संपूर्ण बुंदेलखंड के साथ-साथ मध्य प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में एवं प्राकृतिक सुंदरता में अपना नाम स्थापित करेगा ।यहां बुंदेलखंड सहित संपूर्ण प्रदेश से पर्यटक राहतगढ़ वॉटरफॉल को निहारने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि यहां सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिसका लोकार्पण किया गया है।
मंत्री राजपूत ने कहा कि वाटरफॉल में विश्रामगृह ,कैंटीन, बच्चों के लिए खेल सामग्री ,फोटोग्राफी के लिए सेल्फी प्वाइंट, घुड़सवारी की व्यवस्था, सुलभ कंपलेक्स सुलभ कंपलेक्स की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि यहां उचित आधार पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगे ।मंत्री राजपूत ने कहा कि वाटरफॉल परिसर में बाई फाई सुविधा उपलब्ध कराने की प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस वॉटरफॉल में राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई है और भी जो जरूरत होगी यहां के विकास कार्य में उसे पूरा किया जाएगा । मंत्री राजपूत ने कहा कि शीघ्र ही वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां भी प्रारंभ होगी।
साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान
उन्होंने कहा की पर्यटन स्थल पर साफ सफाई को लेकर कैंटीन, विश्रामगृह के कर्मचारियों सहित क्षेत्र वासियों, आम जनों से अपील करते हुए कहा कि यह सुंदर पर्यटन स्थल जब तक ही सुंदर रहेगा जब तक हम इसकी साफ सफाई पर ध्यान देंगे इसलिए हर व्यक्ति साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें साफ सफाई के लिए यहां जगह-जगह डस्टबिन रखना गए हैं जिसका इस्तेमाल आप सभी करें और अपने इस सुंदर पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ , सुंदर व सुरक्षित बनाएं।
इस अवसर पर अरविंद सिंह टिंकू राजा, आकाश सिंह राजपूत, विनोद कपूर,अजब सिंह यादव बुंदेल सिंह मानकी,रामकुमार यादव,आयुष श्रीवास्तव, सुरेंद्र रघुवंशी, देवेंद्र सिंह यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष जहीर कुरैशी,सलीम रंगरेज़ डा अय्यूब खान ,राहुल तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, अंकुश चौरसिया,
एसडीएम अशोक सेन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपाली अधिकारी एस के प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
तिरंगा रैली में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहतगढ़ में तिरंगा रैली में शामिल होकर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की निर्देशानुसार 9 तारीख से 15 तारीख तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें संपूर्ण मध्य प्रदेश में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में आज राहतगढ़ में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी देश की पहचान एवं शान है
।
: जय मां गंगे के जयकारों के साथ सागर में पहली बार हुई गंगा आरती
Tue, Aug 13, 2024
सागरI शहर की लाखा बंजारा झील चकराघाट पर बड़े शहरों की भांति पहली बार सोमवार को चकराघाट पर श्री बैकुंठ धाम मंदिर परिसर में शंख, झालर और जय मां गंगे के जयकारों के साथ गंगा आरती की शुरुआत हुई, जिसके गवाह शहर के हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिक बने और सागर के इतिहास में पहली बार शुरू की गई इस नई परंपरा का लोगों ने उत्साह पूर्व स्वागत किया। यह कार्यक्रम नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शहर के नागरिकों में शहर की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत को साफ सुथरा और सुरक्षित रखने नगर निगम के साथ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने और इनकी देखभाल और पर्यावरण के प्रति नागरिक जागरुकता की भावना विकसित करना था।
आरती 11 पंडितों द्वारा चकराघाट पर शंख झूला और डमरूदल, अखाड़े ,दलदल घोडी,बरेदी नृत्य दल की प्रस्तुति के साथ आरती मां गंगा की आरती की। आरती के समय शंख झूला और डमरू की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया ,और मंदिरों पर की गई रंग बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमग हो गया, जैसे मां गंगा स्वयं इस नई शुरुआत का स्वागत कर रही हों और नागरिकों में भी खुशी का माहौल देखा गयाI आरती में शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, सांसद लता वानखेड़े ,नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री समेत अन्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है आज हमें पुराने दिन की याद आ गई जब हम लोग चकराघाट पर झूला देखकर वृंदावन बाग झूले देखने जाते थे। लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण एवं एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से नागरिकों को यातायात व्यवस्था में बहुत सुविधा हो गई है। सरकार ने करोड़ों रुपए की राशि से सागर की ऐतिहासिक झील को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि सागर झील को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आज गंगा आरती का अद्भुत दृश्य देखकर हरिद्वार एवं काशी की आरती का स्मरण हो गया है वहां की ही तरह आज चकराघाट पर भी ऐतिहासिक आयोजन हुआ है।
सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि आज का ऐतिहासिक दिन है हरिद्वार एवं काशी की तरह सागर में पहली बार गंगा आरती का आयोजन इस ऐतिहासिक स्थल चकराघाट पर किया गया है आज सागर के लिए सौभाग्य का दिन है उन्होंने कहा कि सागर में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है मैं सभी ब्राह्मण बंधु, नगर निगम आयुक्त की राजकुमार खत्री एवं नगर निगम की टीम का अभिनंदन करती हूं कि उन्होंने इतना अद्भुत कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि चकरा घाट सागर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है आज एक नई परंपरा की शुरुआत गंगा आरती के रूप में की जा रही है मध्यप्रदेश की सरकार ने करोड़ों रुपए की राशि से हमारी विरासत सागर झील को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया है उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि सागर झील को जो हमारी पहचान है उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक सोमवार को गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पूर्वजों की स्मृति में गंगा आरती करना चाहते हैं वे लोग पंजीयन करा ले जिससे उनके नाम से आरती की जा सके। गंगा आरती के सफल आयोजन के लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं नगर निगम की टीम को धन्यवाद दिया ।
: डॉ. वंदना गुप्ता एसोसिएशन सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित
Mon, Aug 12, 2024
सागर/ द एसोसिएशन आफ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया का बहुप्रांतीय पद स्थापना समारोह सत्र 2024- 25 के लिए नासिक, महाराष्ट्र में जुलाई में संपन्न हुआ। जहां डॉ वंदना गुप्ता को "एसोसिएशन सर्वोच्च सम्मान" से सम्मानित किया गया । उन्हें यह सम्मान पूर्ण समर्पण के साथ संगठन को एक नई ऊँचाई प्रदान करने के लिए दिया गया। डॉ. वंदना गुप्ता ने सत्र 2023-24 मे 28 क्लबों के 560 सदस्यों के साथ एक नये प्रांत 323जी3 की स्थापना की थी जो एसोसिएशन के लिए अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सम्मान चीफ फाउंडर वी कंवल रेखी जी मुंबई तथा चीफ लीगल एंड फाइनेंशियल एडवाइजर एडवोकेट वी रक्षा मेहता जी नाडियाड ने डॉ वंदना गुप्ता को प्रदान किया साथ ही इस अवसर पर सत्र 2024- 25 की बहु प्रांतीय अध्यक्ष वी रजनी शेट्टी जी मुंबई ने डॉ वंदना को इस उपलब्धि एवं महिला सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयास व समर्पण को सर्वोत्कृष्ट, अनुपम एवं अनुकरणीय उदाहरण बताया और उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी।