: सी एम मोहन यादव के आदेश की उड़ा रहे धज्जियां
Tue, Aug 27, 2024
सी एम मोहन यादव के आदेश की उड़ा रहे धज्जियांदामजीपुरा/मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हर स्कुल मे संस्कृति कार्यक्रम किये जाने है!लेकिन मुख्यमंत्री यादव के आदेश की खुलेआम धज्जिया उड़ाई जा रही है!मामला भीमपुर ब्लाक के ग्राम डुलिया के एकीकृत माध्यमिक शाला का है जहा पदस्त शिक्षक मंन्तु लाल जौजारे विभागी एवं सीएम के आदेश की खुलेआम अवेहलना करते नहर आए हैं!हाल ही मे शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया था,जिसमे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाना है!लेकिन यहाँ लापरवाह शिक्षक विभागी आदेश को जूते की नोक पर रख कर गांव मे घूमता नजर आया,इस सम्बन्ध मे लापरवाह शिक्षक मंन्तु लाल जौजारे से सम्पर्क किया गया उनके द्वारा बताया गया की आज जन्मआष्ट्मी है इसलिए स्कुल बंद रखा है!अब देखना यहाँ है की लापरवाह शिक्षक पर विभाग क्या कार्यवाही करता है!
इनका कहना है!संकुल प्रभारी से मामले को दिखवाता अगर स्कुल बंद रखा है तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी!रमेश कौशिक
बी ई ओ भीमपुर!
: पुलिस लाइन सागर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
Mon, Aug 26, 2024
सागर/ पुलिस लाइन सागर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह और भक्ति के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुजारी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद, भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई, जिसमें पुलिस जवानों ने भक्ति के साथ भाग लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिंहा ने कहा, "जन्माष्टमी का त्योहार हमें सच्ची भक्ति और समर्पण की शिक्षा देता है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज की सेवा करनी चाहिए।"
इस अवसर पर, पुलिस लाइन सागर के सभी अधिकारी और जवान उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान भजन कीर्तन किया।
पुलिस लाइन सागर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से
मनाने में अधिकारियों और जवानों और पुलिस परिवार में काफी उत्साह देखा गया साथ ही एकता की भावना भी दिखी ।
रक्षित निरीक्षक श्री नितेश वायकर ने उपस्थित पुलिस परिवार को आस्वस्थ किया कि सभी राष्ट्रीय एवं धार्मिक कार्यक्रम पुलिस परिवार के साथ मिलकर इसी तरह धूमधाम से मनाए जाते रहेंगे
: रक्षाबंधन का पर्व केवल धागों का त्यौहार नहीं भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्यौहार: विधायक लारिया
Mon, Aug 26, 2024
सागर ।जन्माष्टमी पर्व पर नरयावली विधायक कार्यालय राजाखेड़ी में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर विधायक प्रदीप लारिया के आमंत्रण पर बड़ी संख्या में बहने रक्षाबंधन मनाने एक जुट हुई और सभी ने श्री लारिया की कलाई पर राखी बांधी सोमवार को यहां एक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला विधायक द्वारा बहनों को उनके जीवन में सुख शांति समृद्धि और उन्नति की मंगल कामना के साथ उपहार भी भेंट किया कार्यक्रम में सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े भी शामिल हुई इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार सिर्फ धर्मों का त्यौहार नहीं बल्कि भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास समर्पण पावनता का बंधन है उन्होंने बहनों के सम्मान समृद्धि और सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई और उपस्थित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मातृशक्ति की रक्षा एवं सम्मान का प्रण लेने की अपील की डॉ लता वानखेड़े ने कहां की भारतीय संस्कृति में भाई बहन के अमर प्रेम के अटूट बंधन के पर्व रक्षाबंधन को एक साथ मनाने की इस पल में सहभागिता कर में अपने आप को गौरांवित महसूस कर रही हूं कार्यक्रम में विधायक लारिया ने मातृशक्ति को अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने की बात रखी कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार जिला मंत्री जयंती मौर्य मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा पूर्व एल्डरमैन श्रीमती सुधा शर्मा पूर्व पार्षद कौशल्या मिहीलाल अल्केश ठाकुर राधा राठौर पार्षद सरोज दक्ष वर्षा विश्वकर्मा शिक्षा विश्वकर्मा रंजना कुर्मी सोनिया तिवारी शीला ठाकुर पुष्पा ठाकुर अनीता रजक आरती ठाकुर मधु मौर्य सुनीता राय संगीता अहिरवार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही है।