: सागर झील पर आतिशबाज़ी के साथ हुई गंगा आरती
Tue, Aug 27, 2024
सागर।चकराघाट भव्य गंगा आरती का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद
लता वानखेड़े , विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,सागर स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक एवं आयुक्त नगर निगम राजकुमार खत्री , पार्षदों एवं विशाल जनसमूह की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश जी की स्तुति, मंत्रोच्चार एवं आतिशबाज़ी के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया । श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई गई श्री कृष्ण जी की झांकी का भक्ति और उत्साह के साथ नागरिकों ने झूला झुलाया। आकर्षण का केंद्र रही सुंदर झांकी ।
सागर ऐतिहासिक विरासत वाला शहर है यहाँ की लाखा बंजारा झील और इसके किनारे स्थित ऐतिहासिक किले का विशाल आकार, अपने आप में दिव्यता को समाएं हुये बड़े-छोटे मंदिरों की श्रंखला सहित अन्य विरासत स्थलों को संरक्षित कर भविष्य के लिए सुरक्षित बनाये रख़ना नागरिकों के सक्रिय सहयोग और सहभागिता के बिना एक बड़ी चुनौती थी इसे ध्यान में रखते हुये नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा गंगा आरती के रूप में सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत की गई।
नागरिकों को ऐतिहासिक विरासत और परम्पराओं से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने हेतु प्रति सप्ताह सोमवार को आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोमवार को श्री कृष्णजन्माष्टमी होने के बाबजूद बड़ी संख्या में नागरिक अपने परिवार जन एवं इष्ट मित्रों सहित शामिल हुये। नागरिक पूरे उत्साह के साथ गंगा आरती में जयकारे लगाते हुये नजर आये। चकराघाट के पास भट्टो घाट पर विठ्ठल नारायण मंदिर घाट पर नवग्रह छतरियों के पास हो रही जल गंगा आरती का मनमोहक नजारा था । जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण न फैलाने, जल को प्रदूषित होने से बचाने सहित पर्यावरण के संरक्षण हेतु आवश्यक हर संभव प्रयास करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गंगा आरती के इस आयोजन में विशाल जनसमूह की उपस्थिति से इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है इससे नगर वासियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार होगा और चकराघाट जैसे धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक और प्राचीन धार्मिक आस्था के केंद्र चकराघाट और लाखा बंजारा झील को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है तथा सागर में नई परंपरागत की शुरुआत हुई है ।
सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि सागर के ऐतिहासिक स्थल चकराघाट पर गंगा आरती की शुरुआत होने से एक नई परंपरा प्रारंभ हुई है। गंगा आरती का आयोजन हरिद्वार, ऋषिकेश काशी की गंगा आरती की याद दिलाता है । इस आयोजन से सागर की ऐतिहासिक झील स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए लोग जागरुक हो रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए । उन्होंने गंगा आरती में शामिल सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि गंगा आरती के प्रारंभ होने से सागर झील का वैभव बढ़ रहा है तथा सागर झील को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोग संकल्पित हो रहे हैं सागर के प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के केंद्र चकराघाट पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है इसलिए इस स्थल पर गंगा आरती प्रारंभ होने से इसका महत्व और बढ़ गया है, उन्होंने कहा कि गंगा आरती के भव्य कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के उत्साह को देखकर लग रहा है कि सभी लोग अपनी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए आगे आ रहे हैं। स्मार्ट सिटी सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि सागर की ऐतिहासिक विरासत लाखा बंजारा झील चकराघाट पर गंगा आरती की शुरुआत का उद्देश्य सागर झील को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोगों के जागरूकता लाना है गंगा आरती में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से यह लग रहा है कि सभी लोग अपनी ऐतिहासिक विरासत को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखना चाहते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री किसी गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन नगर निगम के पार्षदों विशाल जनसमूह का गंगा आरती में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
आयोजन को विशेष आकर्षित और भव्य बनाने के लिये किये गये प्रबंध
जल गंगा आरती के लिए सारे घाट और छतरियों को आकर्षक लाइटिंग और साजसज्जा से मनमोहक बनाया गया। गंगा और नर्मदा आरती की तर्ज पर 11 बड़ी आरतियों की श्रंखला व्यवस्था बनाई गई। छतरियों पर रंगबिरंगी रोशनी जगमगा रही थी। झील में तैरती हुई विभिन्न नाव में से एक पर माँ गंगा की सुंदर मूर्ति विराजमान थी तो अन्य नावों में डमरूदल कलाकार और श्रद्धालुगण बैठे थे। झील में चलने वाले विशाल क्रूज पर भी बैठकर नागरिक गंगा आरती के रमणीक आयोजन में शामिल हुये। रमतूला ,ढपली दल ने अपनी लोककला का बेहतर प्रदर्शन करते हुये नागरिकों को अपनी ओर आकर्षित किया। पहली छतरी पर रमतूला एवं ढपला के कलाकारों , दूसरी छतरी पर तबला वादन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से मोटर बोट और पेडल बोट पर लाईव जैकेट सहित तैराक तैनात थे इसके साथ ही पुलिस बल को भी तैनात किया गया।
कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन मनाया
गंगा आरती के उपरांत म.प्र.शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला कुश्ती संघ द्वारा केबिनेट मंत्री से केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, पार्षदों एवं नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
: देवतुल्य जनता मेरी ताकत: मंत्री राजपूत
Tue, Aug 27, 2024
जन्मदिन पर आयोजित स्वागत समारोह में बोले प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री, बुंदेलखंड के विकास के लिए कभी कोई कसर बाकी नहीं रहेगी
सागर । प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि बुंदेलखंड क्षेत्र की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं। बुंदेलखंड के विकास के लिए मैं कभी भी कोई कसर बांकी नहीं रखूंगा। मंत्री राजपूत ने आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बुंदेलखंड के विकास की नई दशा और दिशा तय करेगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता भी उसी विकास का हिस्सा बनेगी। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि आज मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने हमारे पास पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं, मित्रगण, रिश्तेदार एवं समस्त देवतुल्य जनता का हृदयतल से आभार-अभिनंदन है। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका सहयोग और समर्थन हमेशा ऐसे ही बना रहेगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने का उनके सर्वांगीण विकास एवं न्याय के साथ विकास पथ पर बढ़ने का जो मूल मंत्र उनके नेता डॉ मोहन यादव का है, वह उस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ से लेकर गांव-गांव तक मजबूत बनाने को लेकर पूरी ताकत से काम किया जा रहा है। इस समय सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता अभियान पर फोकस करना है। हम सब को मिलकर पूरे बुन्देलखण्ड क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी पहचान है। हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाहित है, जो हमें मानव धर्म के लक्ष्यों के प्रति जागरूक रखता है। इनके रास्ते पर चलते हुए हम मध्यप्रदेश के जन-जन का सपना पूरा करेंगे।
मोदी के नेतृत्व में देश ने बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की है
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के कारण विगत लगभग एक दशक में देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं, जिसके कारण एक ओर जहां प्रत्येक देशवासी का माथा गर्व से ऊंचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। अनेक क्षेत्रों में अब भारत, विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हमारे गणतंत्र की गौरवगाथा से देश और प्रदेश के विकास को नए पंख मिले हैं।
केन्द्रीय जेल में की गौपूजा, मां के नाम किया पौधरोपण
खाद्य मंत्री राजपूत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सागर केन्द्रीय जेल पहुंचकर गौशाला में गौपूजन करते हुए गायों को चारा खिलाया साथ ही जेल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके अलावा केन्द्रीय जेल में ही स्थापित विद्यासागर हथकरधा केन्द्र पहुंचे जहां कार्य कर रहे बंदियों से चर्चा की तथा उनके बनाए उत्पादों की सराहना की।
सांसद, विधायक सहित बुंदेलखंड से आये जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
मंत्री राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर सुरखी विधानसभा सहित बुन्देलखंड तथा प्रदेश भर से उनके समर्थकों का जन सैलाब अपने लाड़ले नेता को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचा। इस अवसर पर सागर सांसद लता वानखेड़े, विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी , गौरव सीरोठिया, प्रभुदयाल पटैल, देवेन्द्र पप्पू फुस्केले सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं मंत्री राजपूत को दीं।
बच्चों के बीच काटा केक, बांटे उपहार
मंत्री राजपूत ने घरौंदा आश्रम पहुंचकर बच्चों के बीच भी अपना जन्मदिन मनाया। यहां जहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा एवं बच्चों को मिठाइयां व उपहार बांटे। इस अवसर पर आश्रम की बच्चियों ने मंत्री राजपूत का राखी बांधकर स्वागत किया। इसके अलावा सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, आकाश सिंह राजपूत, आदित्य सिंह राजपूत, मूरत सिंह राजपूत, अरविंद सिंह टिंकू राजा, ज्वाला सिंह खटीक शहर के विभिन्न आश्रमों में पहुंचे। जहां मंत्री राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर मिठाईयां, उपहार आश्रमों में भेंट किये।
जैसीनगर, सीहोरा को दी कचरा गाड़ी की सौगात
मंत्री राजपूत ने जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सीहोरा, तथा जैसीनगर पंचायत को 10-10 लाख की कचरा गाड़ी की सौगात दी। ताकि स्वच्छता गांव में बनी रहे। ग्रामीणों के लिए कचरा गाड़ी उपलब्ध होने से पंचायत में व्यवस्थित कचरा एकत्रित करने की सुविधा हो जायेगी।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता, राधे राधे मंडल ने बांधा समा
हर वर्ष की तरह मंत्री राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर होटल रॉयल पैलेस में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों युवाओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही आयोजन में राधे राधे मंडल के आयोजनो ने लोगों को खूब लुभाया।
: सागर रुद्राक्ष धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भव्यता से मनाई गई , भजनों पर झूम उठे लोग
Tue, Aug 27, 2024
सागर।
सागर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सुबह से ही मन्दिरों में धूमधाम रही। राधा-कृष्ण मंदिरों में धार्मिक आयोजन सुबह से ही शुरू हो गए , जो देर रात तक चलें।
रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
सागर के बामोरा में स्थित भगवान राधाकृष्ण रुद्राक्ष धाम मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। सुबह 10.30 बजे इंदौर के हनुमंत ध्वज पथक बैंड की प्रस्तुति के साथ आरती से महोत्सव शुरू हुआ। दिनभर भजनों की प्रस्तुति का दौर चला। जिसमें भजनों की प्रस्तुतियों पर भक्त जमकर झूमे।
दरअसल सागर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
सुबह से ही राधा-कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। वहीं रुद्राक्ष धाम में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छोटे बच्चे राधा-कृष्ण का स्वरुप धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे। तो उज्जैन और निमाड़ से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुतियां दी। जिन्हें देखने के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।
निमाड़ के कलाकारों ने रुद्राक्ष धाम मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में श्री राधाकृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने नृत्य नाटिका के एक दृश्य में भगवान श्री राधाकृष्ण जी का पुष्पाभिषेक किया।
रुद्राक्ष धाम में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विशेष हर्ष से मनाया गया। रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बेला में इंदौर के ध्वज पथक बैंड और रंगारंग आतिशबाजी के साथ मंदिर में घंटियां बजने लगीं,भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ ही आसमान में सतरंगी आतिशबाजी से हुई चारों तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही थी नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।
अबिराज ने प्रसादी वितरण में की सेवा
जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से भेंट की। महोत्सव में रक्षाबंधन के त्यौहार जैसी अनुभूति जन्माष्टमी महोत्सव में हुई, जब रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में खुरई भाजपा महिला मोर्चा की अनेक बहिनें पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को राखी लेकर पहुंचीं।
युवा भाजपा नेता अबिराज सिंह संकीर्तन और प्रसादी वितरण में सक्रिय रहे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, डॉ. सुशील तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक महेश राय, पूर्व विधायक पारूल साहू, विधायक निर्मला सप्रे, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, रिशांक तिवारी, संध्या भार्गव, अनुराग प्यासी, नवीन भट्ट आदि समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।