Sat 18 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MPPEB MP Police Constable Recruitment 2021 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

admin

Fri, Jan 29, 2021

MPPEB MP Police Constable Recruitment 2021 : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इसके लिए 6 फरवरी तक ऑनलाइन मोड से आवेदन किया जा सकता है। फीस भुगतान के बाद आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2021 है। अभ्यर्थियों को mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पीईबी के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा 6 मार्च को है। परीक्षा कब तक चलेगी, यह उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर तय हो सकेगा। कुल वैकेंसी में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। 
यहां जानें भर्ती से जुड़ी खास बातें
शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल जीडी -
सामान्य, एससी, ओबीसी के लिए - 10वीं पास
एसटी वर्ग के लिए - 8वीं पास

आरक्षक (रेडियो)
12वीं पास एवं इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, मैकेनिक रेडियो, टीवी, इंस्ट्र्यूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर, सूचना एवं संचार तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी व तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड्स में से किसी एक में आईटीआई परीक्षा पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
न्यूनतम - 18 वर्ष और अधिकतम - 33 वर्ष ।
अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी=वेतनमान -  5200- 20200 + ग्रेड पे 1900

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन