Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रधानमंत्री ने श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया

admin

Mon, Feb 19, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण भी किया।

संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश की धरती से भक्ति और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।”

पीएम ने कहा- भगवान राम की तरह ही कल्कि का अवतार भी हजार वर्षों की रूपरेखा तय करेगा। इसीलिए, कल्किधाम एक ऐसा स्थान होने जा रहा है जो उन भगवान को समर्पित है, जिनका अभी अवतार होना बाकी है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1759479964544733335?s=20

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन