: रामलला का सूर्य की किरणों से सूर्य तिलक किया गया
Thu, Apr 18, 2024
देशभर में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस बार रामनवमी पर ख़ुशी का अलग ही नजारा रहा क्योकि अयोध्या में श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजे हुए है I अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजे रामलला का सूर्य की किरणों से सूर्य तिलक किया गया। जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह पहला सूर्य तिलक है।दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया और मस्तक पर 3 मिनट तक सूर्य की किरणें पड़ीं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से रामलला के मंगल जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर दिखाया गया। रामनवमी के अवसर पर सुबह रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया। रामलला के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे।
: गुरु बिन वेद पढ़े जो प्राणी, समझे न सार, रहे अज्ञानी - संत रामपाल जी महाराज
Mon, Apr 15, 2024
दिनांक 14 अप्रैल 2024 जिले के बैतूल तहसील भीमपुर के ग्राम झापल में, दिन रविवार को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचन LCD द्वारा प्रसारित हुए। यह आध्यात्मिक ज्ञान श्रवण करने बहुत से श्रद्धालु सत्संग स्थल पर पहुंचे। सत्संग में संत रामपाल जी महाराज ने बताया कि मनुष्य कितनी भी चतुराई करले, परंतु बिना सतगुरु के उसे मानव जीवन में मूल कर्तव्य क्या है? उसकी पहचान नहीं हो सकती है। क्योंकि मनुष्य लोकवेद- मनमानी मान्यताओं में इतना उलझा है कि वह स्वयं कभी नहीं सुलझ सकता है उस उलझन से।इसके लिए, आगे संत रामपाल जी महाराज ने प्रमाण बताते हुए कहा कि तत्वदर्शी संत हमें सर्व वेद-पुराणों का सार प्रमाण सहित समझा सकते हैं और वही सच्चे संत हमें मोक्षदायी भक्ति प्रदान कर, हमारा मनुष्य जीवन सफल कर सकते हैं।गुरु की शरण हमें परमात्मा कि कृपा सेप्राप्त होती है और सतगुरु द्वारा दी गई भक्ति ही हमारे पाप कर्म नष्ट कर हमें पूर्ण सुखी करती है। यदि हमें ईश्वर से मिलने वाले लाभ प्राप्त करने हैं तो केवल और केवल हमें सद्भक्ति करनी पड़ेगी अन्यथा जीवन बर्बाद है। गीता अध्याय 15 में पूर्ण तत्वज्ञानी के बारे में बताया है कि पूर्ण संतकी शरण में जाकर उनसे भक्ति साधना लेकर समझकर भक्ति प्रारम्भ करना ही हितकारी है। उपरोक्त कथन से सिद्ध है कि यदि शास्त्रविरुद्ध आराधनाएं करते है या बिना तत्वदर्शी संत के साधना करते हैं तो सब व्यर्थ है। गुरु बिन काहू न पाया ज्ञाना, ज्यों थोथा भुस छड़े किसाना।। तीर्थ व्रत अरु सब पूजा, गुरु बिन दाता और न दूजा। धनवृद्धि और सुखशांति जो कि पूर्ण गुरु दीक्षा के रूप में मंत्र जाप करने को देते हैं जिससे लाभ व मोक्ष प्राप्ति होती है। इस मंत्र का भेद केवल तत्वदर्शी संत ही दीक्षा प्रदान करते समय बताते हैं। इस सत्संग कार्यक्रम में एकदिवसीय निःशुल्क नाम दीक्षा
: Amarnath Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा 29 जून से होंगी शुरू
Mon, Apr 15, 2024
Amarnath Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 29 जून से शुरू होगी। अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण आज से शुरू होगा।अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा 2024 इस साल 29 जून से शुरू होगी। इस बार यात्रा 52 दिन की रहेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गए हैं। सरकारी आदेशानुसार 13 से 70 साल की उम्र तक के भारतीय नागरिक अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।
जाने कैसे होंगे रजिस्ट्रेशन
15 अप्रैल यानी आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।मोबाइल एप्लिकेशन से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप डाउनलोड करनी होगी। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, यस बैंक और जम्मू और कश्मीर बैंक से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।