: POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन मचाने आ रहा धमाल,जानिए कीमत ओर स्पेसिफिकेशंस।
Wed, May 19, 2021
Poco M3 Pro 5G-पोको कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को 19 मई की शाम 5 बजे लॉन्च करने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को
कंपनी
ने अपने ग्लोबल लॉन्च से पहले टीज कर चुकी है। पोको कंपनी की तरफ से खुलासा किया है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.5-इंच फुल-एचडी + 90 हर्ट्ज डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। पिछले हफ्ते, कंपनी ने खुलासा किया था कि फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित होगा।
Poco M3 Pro 5G में देखने को मिल सकते हैं ये फीचर
पिछले दिनों पोको ग्लोबल ने बताया था कि पोको एम 3 प्रो 5 जी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।
इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जायेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन 6.5-इंच के फुल-एचडी + डिस्प्ले के साथ आएगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट और एक डायनेमिकस्विच फीचर को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने यह भी साझा किया था कि Poco M3 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
इससे पहले, पोको ने साझा किया था कि फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC के साथ ही तीन रंगों - ब्लैक, ब्लू और येलो में पेश किया जायेगा। POCO M3 Pro स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में ब्लूटूथ V5.1 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। पोको M3 प्रो को 6जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Read also-
Heart को हमेशा healthy रखना है तो रखें इन बातों का धयान।
: Heart को हमेशा healthy रखना है तो रखें इन बातों का धयान।
Tue, May 18, 2021
Heart को हमेशा healthy रखने के लिए योग, प्राणायाम के साथ-साथ आपकी डाइट भी अच्छी होनी चाहिए, लेकिन आज के समय में जंक फूड ओर खानापान में ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं। जिससे आपका कोलेस्ट्राल बढ़ता है और दिल पर बुरा असर पड़ता है।शरीर में मौजूद हमारा heart ही एक ऐसी भाग है जो बिना रूके सारी जिंदगी काम करता है। ऐसे में दिल हेल्दी रखना हमारा सबसे पहला काम है, लेकिन ख्याल न रख पाने के कारण हर साल न जाने कितने दिल की बीमारी के मामले सामने आते है।
इतना ही नहीं
कोरोना वायरस
का नया स्ट्रेन फेफड़ों के साथ-साथ हार्ट पर भी बुरा असर डाल रहा है।रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से रिकवर होने के बाद भी हार्ट संबंधी रोग होने का खतरा सबसे अधिक रहता है। ऐसे में जरूरी है कि हार्ट को हेल्दी बनाएं। जिससे कोरोना के साथ-साथ कोई दूसरी बीमारी अटैक ना कर पाएं।
Heart
को हेल्दी रखने के लिए योग, प्राणायाम के साथ-साथ आपकी डाइट भी अच्छी होनी चाहिए, लेकिन आज के समय में खानापान का ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं। जिससे आपका कोलेस्ट्राल बढ़ता है और दिल पर बुरा असर पड़ता है। जानिए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो आपके हार्ट को नुकसान कर सकेते हैैं।
नमक
इस बात से हम अच्छी तरह से वाकिफ है कि नमक का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, लेकिन इस बात को नहीं जानते है कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल न होने के कारण आपको हार्ट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है। ऐसे में कोशिश करे कि खाने में कम से कम मात्रा में नमक का इस्तेमाल करे।
एनर्जी ड्रिंक्स
एनर्जी ड्रिंक्स में ग्वाराना और टॉराइन जैसे नैचुरल एनर्जी बूस्टर्स होते हैं। ये जब कैफीन के संपर्क में आते हैं तो आपके दिल की धड़कन एकदम से बढ़ जाती है। एनर्जी ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन होती है जिससे पाचन तंत्र के साथ-साथ हार्ट पर भी बुरा असर पड़ता है।
सोडा
सोडा का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल बढ जाता है। जिसके कारण दिल संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए रोजाना सोडा का सेवन करने से बचे।
फ्रीज में रखा हुआ खाना
खाना बनाकर फ्रीज में रख देना एक सबसे अच्छा आइडिया मानते है। लेकिन आप ये भूल जाते है कि ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। फ्रीज में रखें खाना में अधिक मात्रा में सोडियम पाया जाता है। जो कि आपके हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
सफेद चावल, पास्ता
चावल, ब्रेड, पास्ता आदि जो सफेद आचा से बनती है इसमें healthy फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स आदि नहीं होते हैं। इमन चीजों में शुगर अधिक होता है। जिससे आपके शरीर में फैट बढ़ने के साथ-साथ ब्लड शुगर के शिकार हो सकते हैं। इसलिए इसके बजाया आप ओट्स, ब्राइन राइस या फिर साबित अनाज का सेवन करे।
नोट -योग, प्राणायाम ओर आपकी healthy डाइट से आप अपने शरीर मे सुधार ला सकते हैं।
Read also-
Weekly Horoscopes(17 से 23 मई) :साप्ताहिक राशिफल,जानिए क्या कहता हे आपका भाग्य।
: Vitalik Buterin-27साल का लड़का जिसने भारत को दान में दिए 7 हजार करोड़,जानिए
Tue, May 18, 2021
Vitalik Buterin-आज हम आपको एक ऐसे शक्श के बारे में बताने जा रहें हैं जिसने भारत को 7 हज़ार करोड़ दान दिए हैं।भारत अभी कोरोना वायरस जैसे गंभीर महामारी का सामना कर रहा हे.कोरोना वायरस की वजह से देश के कई राज्यों में गंभीर हालात है.
इस संकट के दौर में भारतीयों के साथ साथ विदेशी भी भारत की भी मदद कर रहे हैं. कई देशों से ऑक्सीजन मिलने के साथ ही भारत को अलग अलग तरीके से मदद मिल रही है.
रूस के 27 साल के इस लड़के ने क्रिप्टोकरंसी के रूप में भारत के कोविड रिलीफ फंड में दान किया है, जिनकी वर्थ 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 7358 करोड़ रुपये है. ऐसे में जानते हैं ये लड़का कौन है और क्या करता है, जिसने भारत की इतनी बड़ी मदद की है…
कौन है मदद करने वाला ये लड़का?
भारत की मदद करने वाले इस शख्स का नाम है Vitalik Buterin वितालिक ने क्रिप्टोकरेंसी के रुप में भारत को दान दिया है. वितालिक ने डॉग थीम्ड टोकन के जरिए यह मदद की है, जिनकी अभी वर्थ 7 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. वितालिक दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ईथरियम के को-फाउंडर हैं. 2015 में वितालिक बुटेरिन ने इसका निर्माण किया था और अब यह बिटकॉइन को टक्कर दे रही है.
बिटकॉइन की तरह ईथरियम का मूल्य भी काफी बढ़ रहा है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. वितालिक अभी 27 साल के हैं और उनका जन्म 1994 में हुआ है. रसियन-कनेडियन प्रोग्रामर वितालिक ने कनाडा से पढ़ाई की है. उन्होंने कई साल पहले से इन पर काम शुरू कर दिया था और उनके टैलेंट ओर शोक की वजह से उन्हें कई बड़े प्लेटफॉर्म पर सम्मानित भी किया गया है. उन्होंने 2011 में बिटकॉइन मैगजीन की शुरुआत की थी, इसके बाद ईथरियम की शुरुआत की.
दान करने के लिए काफी मशहूर
हैं वितालिक
भारत को इतनी बड़ी राशि दान करने से पहले वितालिक 2017 में मशीन इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट को 7 लाख 63 हजार डॉलर, 2018 में SENS Research Foundation को 2.4 मिलियन डॉलर दान दिया था. इसके अलावा भी उन्होंने कई बार अलग अलग संस्थाओं को दान किया है.
वितालिक के अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी भारत की मदद के लिए क्रिप्टो करेंसी में दान दिया है. उन्होंने 45 लाख रुपये की कीमत वाले बिटक्वाइन को दान दिया है, ताकि भारत देशभर के अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन को खरीद सके.
वहीं, ट्विटर ने भी भारत को कोरोना वायरस से राहत देने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर दान करने का ऐलान किया है. ट्विटर के सीईओ जैक पैट्रिक डोर्सी ने ट्वीट कर कहा है कि यह राशि तीन गैर सरकारी संगठनों केयर (
Care
), एड इंडिया (
Aid India
) और सेवा इंटरनेशनल यूएसए (
Sewa International USA)
को दान की गई है.
Read also-
Corona Live updates: धीमी हुई कोरोना की गति,नए मामले 3 लाख के नीचे,लेकिन मौत का सिलसिला जारी