Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर समुचित मदद का किया आग्रह

महानदी अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने रास्तों पर चलवाई जेसीबी

बरही में रेस्टोरेंट की आड़ में 'गंदा खेल'? सुलग रहे सवाल, जांच से क्यों कतरा रहे जिम्मेदार!

बिलहरी के हरदौल घाट के पास चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, रजिस्टर और पर्चियां जब्त

कटनी। मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर भड़की युवक कांग्रेस, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन मचाने आ रहा धमाल,जानिए कीमत ओर स्पेसिफिकेशंस।

admin

Wed, May 19, 2021
POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन कल मचाने आ रहा धमाल,जानिए कीमत ओर स्पेसिफिकेशंस।

Poco M3 Pro 5G-पोको कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को 19 मई की शाम 5 बजे लॉन्च करने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को कंपनी ने अपने ग्लोबल लॉन्च से पहले टीज कर चुकी है। पोको कंपनी की तरफ से खुलासा किया है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.5-इंच फुल-एचडी + 90 हर्ट्ज डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। पिछले हफ्ते, कंपनी ने खुलासा किया था कि फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित होगा।

Poco M3 Pro 5G में देखने को मिल सकते हैं ये फीचर

पिछले दिनों पोको ग्लोबल ने बताया था कि पोको एम 3 प्रो 5 जी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जायेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन 6.5-इंच के फुल-एचडी + डिस्प्ले के साथ आएगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट और एक डायनेमिकस्विच फीचर को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने यह भी साझा किया था कि Poco M3 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इससे पहले, पोको ने साझा किया था कि फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC के साथ ही तीन रंगों - ब्लैक, ब्लू और येलो में पेश किया जायेगा। POCO M3 Pro स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में ब्लूटूथ V5.1 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। पोको M3 प्रो को 6जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

Read also-

Heart को हमेशा healthy रखना है तो रखें इन बातों का धयान।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन