Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Sawan में करना चाहते हैं शिव जी को खुश, तो बस कर लें ये कुछ आसान से उपाय।

admin

Fri, Aug 4, 2023
Sawan में करना चाहते हैं शिव जी को खुश, तो बस कर लें ये कुछ आसान से उपाय।

Sawan को सनातन धर्म में बेहद ही खास माना गया है। ये जितना पवित्र माह होता है, उतना ही पूजा-पाठ और धर्म-कर्म के लिए जाना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, ये महीना भगवान शंकर को बेहद प्रिय है यही वजह है कि सावन में शिव जी धरती पर ही विचरण करते हैं।

ऐसे में अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप कुछ काम करके भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से काम हैं जिन्हें करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

सावन में बस कर लें ये आसान से काम

शिव चालीसा पाठ

सावन में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद शिव चालीसा का पाठ जरूर पढ़ना चाहिए। कहते हैं कि इस पाठ को करने से सिद्धि, बुद्धि, धन-बल, ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है।

जलाभिषेक

सावन माह में रुद्राभिषेक या जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप शिव को खुश करना चाहते हैं तो सावन में रुद्राभिषेक जरूर करें।

गाय को चारा

सावन में धर्म-कर्म का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस माह में गाय को चारा खिलाने और उनकी सेवा करने से भी भोलेनाथ खुश होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा करते हैं।

रुद्राक्ष पहनें

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन में रुद्राक्ष पहनने से मानसिक तनाव दूर होता है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

शिव की पूजा में शामिल करें ये चीजें

वैसे तो भोले एक लोटा जल से ही खुश हो जाते हैं, लेकिन अगर उनके प्रिय माह सावन में उन्हें दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाएंगे तो वे अति प्रसन्न होंगे।

सोमवार का व्रत

वहीं सावन माह में शिव को समर्पित सोमवार के दिन अगर आप व्रत रखते हैं तो व्यक्ति को शिव का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें।

Hindu Religion: क्या आपको पता हैं हिंदू धर्म में सिर पर चोटी रखने का महत्व? इससे होते हैं वैज्ञानिक और धार्मिक लाभ

https://twitter.com/MpnewsL/status/1687350247939608576?t=AWCRSIbqBlMeQdYSymgvNg&s=19


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन