Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सरकार में आते ही सवर्णों की अनदेखी करने लगी BJP, सरकारी बहाली में जनरल नहीं दिया एक भी सीट

admin

Mon, Mar 11, 2024
बिहार में भाजपा की सरकार जनवरी महीने में वापस से बन गई है। सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने यह दावा किया कि उनकी सरकार में बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। ऐसे में सरकार बनने के बाद संविदा पर ही सही लेकिन बहाली शुरू तो जरूर हुई लेकिन इसमें भाजपा के कोर वोटर माने जाने वाले सवर्णों की बड़े पैमाने पर अनदेखी हुई है। दरअसल, बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग के तरफ से 4500 पदों पर बहाली निकाली गई है। यह बहाली कम्युनिटी हेल्थ अफसरों के पद पर निकाला गया है। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इस बहाली में जनरल के विद्यार्थियों के लिए पद नहीं रखे गए हैं। इसके बाद जनरल अभ्यर्थियों ने पूरे बिहार में सरकार के खिलाफ विरोध जाताना शुरू कर दिया है। किस वर्ग के लिए कितनी सीटें? बिहार स्वास्थ्य समिति ने कम्युनिटी हेल्थ अफसरों के जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 1345, अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 331, पिछड़ा वर्ग के लिए 702, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 259, अनुसूचित जाति के लिए 1279, अनुसूचित जाति महिला के लिए 230 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 223 पद रखे हैं। वहीं, इस बहाली में सामान्य श्रेणी के लिए कोई पद नहीं है। विवाद इसी को लेकर है और सामान्य श्रेणी के लिए पद की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया और एक्स और तमाम सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर अपनी मांग उठाई है। उनका कहना है कि भाजपा सवर्णों को अपना एक तरफा मतदाता समझ रही है, उसे लग रहा है कि इस वर्ग को नाराज करने से भी कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन, उस तरह अनदेखी की जाती रही तो फिर इस बहार के चुनाव में भाजपा को माकूल जवाब मिलेगा और इसका रिजल्ट काफी खराब आने वाला होगा भाजपा के लिए। हम हाँथ पकड़ कर सत्ता में बैठाना जानते हैं तो गट्टा पकड़ कर कुर्सी से उतारना भी जानते हैं । जनरल विरोधी बिहार सरकार HASHTAG को लेकर ट्विटर पर ट्रेड करवाया जा रहा है दरअसल इसको इसलिए ट्विटर पर ट्रेंड करवाया जा रहा है की बिहार विधानसभा एवं अन्य बिहार में बहाली निकाली गई जिसमें जनरल कास्ट के व्यक्ति के लिए कोई भी वैकेंसी में जगह नहीं दिया गया है इसलिए ट्विटर पर सभी GENRAL वर्ग के सभी गणमान्य व्यक्ति मिलकर सरकार के खिलाफ General Category को इंसाफ दिलाने के लिए ट्विटर पर जनरल विरोधी बिहार सरकार लिखकर HASHTAG ट्रेंड करवाया जा रहा है Trend को सफल एवं संचालित करने के लिए लोगों से आग्रह करते हुए । मोहित भारत , Rashtriya Jan Jan Party के संचालक आशुतोष कुमार, GS HELP WORLD YouTube Channel के फाऊंडर गुलफराज शेख़ एवं अन्य जनरल कैटेगरी के भी व्यक्ति मौजूद थे इस ट्रेंड को ट्विटर पर सफल बनाने में ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन