: 5G को लेके कोर्ट पहुंची जूही चावला,जाने क्या है पूरा मामला
Wed, Jun 2, 2021
5G को लेके देश मे कई विवाद खड़े हो चुके और कई लोगों में 5G को लेके कई सारे सवाल व असमंजस की स्तिथि है।कई बार इसको लेके अफवाह भी फैलाई गयीं है और कोरोना के समय मे लोगो केमन 5G को लेके डर का माहौल है।ऐसे में 5G को लेके एक और विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल, अभिनेत्री जूही चावला 5G को लेके कोर्ट पहुँच गयी हैं और एक नए विवाद को जन्म दे दिया।जूही चावला ने दिल्ली हाइकोर्ट में 5G के खिलाफ याचिका दर्ज की गई है।याचिका में देश के नागरिकों पर 5G ट्रायल(trial) के भूरे प्रभाव के बारे में अदालत को अवगत कराया गया है अथवा पूरी जांच के बाद ही इसके ट्रायल को आगे बढ़ने के लिए कहा गया है।
क्या है पूरा मामला?
जैसे कि हमने आपको पहले बताया 5G को लेके देश मे कई बार विवाद खड़े हो चुकें है और इसका प्रमुख कारण है 5G से होने वाला
रेडिएशन
(radiation)।दरअसल लोग मानते हैं कि 5G से काफी मात्रा में रेडिएशन निकलता है जो कि न केवल पशु-पक्षियों बल्कि मनुष्यों के लिए भी खतरनाक है।
लोगो का तो ये भी मानना है कि 5G से बच्चों के मस्तिष्क नमे गहरा असर पड़ता है व वृद्धों के लिए ये किसी श्राप से कम नही।अब ये सभी बातें या तो अफवाह के रूप में फैलाई गयीं है या फिर लोगो की अपनी निजि सोंच है।अभी तक विश्व के किसी भी वैज्ञानिक ने इनमे से किसी भी बात की पुष्टि नही की।
इसी प्रकार जूही चावला का भी मानना है कि हमें नई टेक्नोलॉजी(technology) को जरूर अपनाना चाहिए पर जन-जीवन को हानि पहुंचा कर नही।उनका पक्ष ये है कि 5G को लागू या उसके ट्रायल को मंजूरी देने से पहले इस बात पर गहराई से अध्यन व शोध होना चाहिए कि 5G से किसी भी प्रकार से मानव जाति,पशु-पक्षियों,वनस्पतियों और पर्यावरण को किसी भी प्रकार से हानि या नुकसान न हो।
भारत मे क्या हैं 5 कि स्तिथि?
जहां कई देशों में 5G सेवा शुरू भी हो गयी है भारत मे इसे पूरी तरह से शुरू होने में 2-3 साल लग सकते हैं।भारत मे 5G अभी बहुत शुरुआती प्रक्रिया में हैं और अभी कुछ सप्ताह पहले ही इसके ट्रायल को मंजूरी दी गयी।अभी इसके ट्रायल शुरू होने में थोड़ा समय है।हालांकि कंपनियों ने अपनी तरफ से 5G को लेके पूरी तैयारी कर ली हैं।
Read Also-
चीन की बढ़ती बूढ़ी आबादी को देखते हुए जिनपिंग ने लागू की तीन बच्चे पैदा करने वाली योजना
: CBSE 12वीं की परिक्षा रद्द,PM Modi ने कहा बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी
Wed, Jun 2, 2021
महीनों से चली आ रही अटकलों के बीच PM Modi की अध्यक्छता में चली एक लंबी बैठक ने एक एहम फैसला लिया। PM Modi ने मंगलवार को चली एक लंबी और महत्वपूर्ण बैठक में CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।
आपको बतातें चलें कि CBSE ने देश मे कोरोनॉ की विकट स्थिति को देखते हुए सबसे पहले 10वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था जिसके बाद ही धीरे धीरे अन्य राज्य सरकारों ने अपने अपने राज्यों में 10 कई परक्षा रद्द कर दी थी।
CBSE व अन्य सभी राज्य सरकारों ने 12 की परीक्षा रद्द न करके आगे बढ़ाने का फैसला लिया था और आगे की स्थिति को देखकर की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।इससे करीब दो महीनों से लाखों छात्रों के मन मे जो परीक्षा को लेके सवाल व संदेह थे उनपर आज विराम लग गया।
जानिए विस्तारबसे पूरा घटनाक्रम:
मार्च व अप्रैल में 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं होनी थी लेकिन उसी वक्त कोरोनॉ ने अचानक से अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया और जितनी भी परीक्षाएं होने थी सभी को या तो आगे बढ़ दिया गया या तो राड़बकर दिया गया।
परीक्षाओं को लेके अनेक छात्रों व उनके अभिभावकों में डर था और परीक्षा पर आगे का फैसला जून में लिया जाना था।लेकिन
कोरोना
रुकने का नाम नही ले रहा था और स्थिति जस की तस बनी हुई थी।ऐसे में सबसे ज्यादा डर छात्रों की सुरक्षा को लेकर था।
PM Modi व CBSE ने आखिर में बच्चों के पक्ष में फैसला लिया और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक एहम फैसला लिया। PM Modi ने कहा कोरोना काल में बच्चो को परीक्षा का तनाव देना उचित नही और हम छात्रों की जान व उनके भविष्य को खतरे में डाल नही सकते।
छात्रों का परिणाम जल्द से जल्द व अछि तरह से परिभाषित उद्देश्य मानदंड के तहत निकल जायेगा।
Read Also-
चीन की बढ़ती बूढ़ी आबादी को देखते हुए जिनपिंग ने लागू की तीन बच्चे पैदा करने वाली योजना
: स्वदेशी जहाज "सजग" भारतीय तटरक्षक बल में शामिल,भारतीय तटों की करेगा पहरेदारी
Mon, May 31, 2021
मेक इन इंडिया(Make In India) के तहत निर्मित स्वदेशी जहाज सजग भारतीय तटरक्षक बल(
Indian Coast Guard
) में शामिल हो गया।इसे भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल व राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार की उपस्थिति में शनिवार को कमीशन किया गया।ये 105 मी की श्रृंखला के अंतर्गत बनने वाला तीसरा अपतटीय गश्ती जहाज है जो कि भारत के तटों की सुरक्षा व पहरेदारी करेगा।
इस अत्याधुनिक जहाज को पूरी तरह से भारत मे व भारत की स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है।इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटिड द्वारा बनाया गया है।
क्या है भारतीय तटरक्षक जहाज "सजग" की विशेषताएं?
स्वदेशी टेक्नोलॉजी से निर्मित जहाज सजग एक अत्याधुनिक जहाज है जो कि सभी प्रकार की नई टेक्नोलॉजी व हथियारों से लैस है।
इसमे बेहद घातक और स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट हाई पावर एक्सटर्नल फायरफाइटिंग सिस्टम लगाया गया है।
इसको कई सारे घातक हथियारों से लैस किआ गया है जैसे 40/60 बोफोर्स तोप,12.7 मिमी एस आर सी जी तोप, आदि।
ये जहाज एक हेलीकाप्टर व चार हाई स्पीड नौकाओं को आने साथ ले जाने में सक्षम है।
भारत जल्द बनेगा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर!
दुनिया का हर देश रक्षा क्षेत्र व हथियारों में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनने चाहता है और यह जरूरी भी है।भारत के दुशमनों की बढ़ती ताकत को देखते हुए भारत को भी अपनी सुरक्षा पर और ध्यान देना ही होगा।
भारत काफी हद तक इसमे कामयाब भी हो गया है क्योंकि भारत आज हर तरह के हथियार बनाने में सक्षम है चाहे फिर वो मिसाइल(Missile) हो या परमाणु हथियार(Nuclear Weapons),लड़ाकू विमान(Fighter Jet) हो या हेलीकाप्टर(Helicopter),टैंक(Tank) हो या सबमरीन(Submarine)।भारत के प्रमुख हथियार निर्माता जैसे डी आर डी ओ(
DRDO
), एच ए एल(HAL) ,आदि भारत को दिन प्रतिदिन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में लगे हुए हैं।
इससे भारतीय तटरक्षक बल की ताकत और बढ़ जाएगी और भारतीय तटों को दुश्मन बुरी नज़र से देखने से पहले 100 बार सोचेगा।
Read Also:
तेल निर्यातक देश बनेगा भारत ,पड़ोसी देशों को जल्द करेगा तेल सप्लाई