: भारत ने रचा इतिहास,विदेशी मुद्रा भंडार ने पार किया 600 बिलियन डॉलर का आँकड़ा
Mon, Jun 7, 2021
भारत को दुनिया की उभरती हुई महाशक्ति ऐसे ही नही माना जाता इसके पीछे कई कारण है उनमें से सबसे प्रमुख कारण है भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था(economy)।भारत को दुनिया की नई आर्थिक महाशक्ति(economic superpower) के रूप में देखा जाने लगा है और यही कारण है कि भारत मे लोग बढ़ चढ़कर निवेश कर रहें है जिसका सीधा असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार(foreign exchange reserve) पर देखने को मिल रहा है।
अब भारत ने एक नया इतिहास(history) रचते हुए पूरी दुनिया को सकते में दाल दिया है,दरअसल पिछले हफ्ते के शुक्रवार तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 598.2 बिलियन डॉलर था लेकिन RBI के गवर्नर शशिकांत दास के मुताबिक अब तक तो विदेशी मुद्रा भंडार 600 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पर कर चुका होगा और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुका होगा।
आपको बताते चलें कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार वैसे ही अपने रिकॉर्ड स्तर पर है और हर हफ्ते नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है।पिछली साल ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 500 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पर कर इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंच गया था।
क्यों इतनी तेजी से बढ़ रहा है भारत के विदेशी मुद्रा भंडार?
भरते के विदेशी मुद्रा भंडार के इतनी तेजी से बढ़ने की प्रमुख वजह है फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट(FDI) यानी भारत मे बड़ी बड़ी विदेशी कंपनियां जैसे गूगल,माइक्रोसॉफ्ट,एप्पल,सैमसंग आदि बढ़ चढ़ कर निवेश कर रहीं है।इसका एक और प्रमुख कारण है पी एल आई(PLI) योजना जिसके तहत दुनिया भर की कंपनियां अलग अलग क्षेत्र में अपनी औद्योगिक इकाइयों को भारत मे खोलेंगी और यहीं पर मैन्युफैक्चरिंग(manufacturing) करेंगी, जिससे भारत मे भारी निवेश(investment) होगा।
क्या है
विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के लिए बहुत जरूरी होता है।यह का वो खज़ाना है जिसमे कई विदेशी मुद्राएं(foreign currency) जैसे कि डॉलर,यूरो आदि होती है ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में व्यापार करते वक्त उन सभी मुद्राओं का उपयोग किया जा सके व किसी भी आपातकालीन स्थिति में उस मुद्रा का प्रयोग करके देश की अर्थव्यवस्था को बचाया जा सके।
Read Also-
वैज्ञानिकों ने खोजा दुर्लभ प्रजाति का मेढक,”Chocolate Frog” दिया नाम।
: Jio जल्द उतार सकता है सबसे सस्ता 5G फ़ोन,जानिए कैसे होगा ये फ़ोन
Sun, Jun 6, 2021
भारत मे या यूं कहें कि दुनिया मे सबसे सस्ती 4G सेवाएं देने वाली कंपनी Jio एक बार फिर से मार्केट(market) में धमाल मचाने को तैयार है।अपने सस्ते 4G इंटरनेट(internet) से सबको अपना दीवाना बना देने वाला Jio अब 5 की लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर रहा है और इसी कड़ी में Jio जल्द ही अपना 5 फ़ोन मार्केट में उतार सकता है।
Jio भारत मे 4G की तरह ही एक बार फिर से 5G के बाजार को हथियाना चाहता हैं और साथ ही टेलीकम्यूनिकेशन(telecommunication) के क्षेत्र में अपना वर्चस्व को कायम रखना चाहता है।ऐसे में Jio 5G को लेके कोई कसर नही छोड़ रहा है।फिर चाहे वो स्वदेशी 5G की तकनीक हो ,5G के लिए स्वदेशी उपकरण हो या फिर 5G फ़ोन ही क्यों न हो पूरी तैयारी के साथ 5G के बाजार में उतरेगा।
जाने Jio 5G फ़ोन की खूबियां
आपको बता दें कि पिछली साल Google ने Jio में भारी निवेश किया था इसी के साथ Jio और Google में 5G फ़ोन को लेके करार हुआ था।इसमे ये तय हुआ था कि Jio और Google मिल के दुनिया का सबसे सस्ता 5G फ़ोन भविष्य में बाजार में लाएंगे।
हालांकि अभी किसी भी कंपनी के द्वारा इसकी खूबियों व इसके स्पेसिफिकेशन को लेके कोई जानकारी नही सांझ की गयी।लेकिन कुछ सूत्रों व कुछ लीक्स(leaks) के मुताबिक यह फ़ोन कस्टम एंड्राइड(
Android
) पे काम करेगा।इसमे एंट्री लेवल(entry level) की कम स्टोरेज(storage) व रैम(RAM) होगी साथ ही इसमे ठीक-ठाक से कैमरा(camera) होगा।
ऐसा मन जा रहा है कि ये क्वालकम(Qualcomm) के प्रोसेसर(processor) के साथ आएगा।इस फ़ोन को उतारने का मूल उद्देश्य हर वर्ग के व्यक्ति तक 5G को पहुंचाना है साथ ही यह फ़ोन लाखो,करोङों लोगो को 5G की उन्नत तकनीक(advance technology) से रूबरू कर देगी।
क्या होगी Jio 5G फ़ोन की कीमत?
कंपनी द्वारा कोई आधकरिक पुष्टि कीमत को लेके नही की गई है लेकिन पिछले वर्ष Reliance AGM में यह बताया गया था कि Jio इसे 5 हज़ार से कम की कीमत में उतारेगा । इसकी प्रस्तावित कीमत 2500 रुपये हो सकती है।
Read Also-
Amul vs PETA:Amul ने PETA पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री से किया निवेदन।
: NEET UG 2021:यहां आवेदन कैसे करें,आवश्यक दस्तावेजों की सूची।
Sun, Jun 6, 2021
NEET UG 2021:नीट 2021 ने अपनी वेबसाइट को सक्रिय कर दिया है और NEET 2021 के लिए आवेदन पत्र सूचना विवरणिका के साथ जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। विवरण आधिकारिक वेबसाइट -
neet.nta.nic.in
पर चेक किया जा सकता है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 4 जून को घोषणा की कि वह कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करेगा और जल्द ही यह तय करेगा कि अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन (अप्रैल और मई) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के दो शेष संस्करणों का आयोजन कब करना है।
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, "जेईई-मेन्स के लंबित सब्जेक्ट्स के शेड्यूल पर फैसला करने के लिए जल्द ही एक समीक्षा बैठक आयोजित होने की संभावना है और क्या एनईईटी-यूजी 1 अगस्त को आयोजित किया जा सकता है।"
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद जेईई मेन 2021 अप्रैल और मई की परीक्षाओं को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
नीट यूजी 2021: कैसे करें आवेदन?
आधिकारिक वेबसाइट
www.ntaneet.nic.in
पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए 'आवेदन पत्र भरें' टैब पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें जिसके बाद आपको एक सिस्टम जेनरेटेड एप्लीकेशन फॉर्म नंबर मिलेगा। इस आवेदन संख्या को नीचे नोट कर लें।
जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में उम्मीदवार की तस्वीर (10 केबी से 200 केबी के बीच) और उम्मीदवार के हस्ताक्षर (4 केबी से 30 केबी के बीच) की स्कैन की गई छवि अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान किए गए शुल्क का प्रमाण रखें।
एक पुष्टिकरण पृष्ठ उत्पन्न होगा। पुष्टिकरण पृष्ठ के कम से कम चार प्रिंट आउट लें। यहां आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है:
उम्मीदवार की पासपोर्ट आकार की तस्वीर की स्कैन की गई छवि
उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवि
उम्मीदवार के बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की स्कैन की गई छवि
उम्मीदवार के कक्षा 10 प्रमाण पत्र की स्कैन की गई छवि image
उम्मीदवार के पोस्टकार्ड आकार के फोटो की स्कैन की गई छवि एनईईटी आवेदन पत्र 2021 भरने के लिए, प्रक्रिया मानक है, एनईईटी-यूजी के लिए आवेदन करने के लिए, एक छात्र को पहले एनईईटी आवेदन आईडी पंजीकृत करने और उत्पन्न करने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। 2020 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये था।
Read Also-
RSS प्रमुख मोहन भागवत का ब्लू टिक वापस लौटा, Twitter ने सुधारी गलती।