Thu 21 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी - अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुसी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

ग्राम बिलखंड में आयोजित दो दिवसीय रामायण कथा का समापन

बसना-चार दिवसीय हरि कथा कार्यक्रम का आज दूसरा दिन

जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध

आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार — मास्टरमाइंड फरार

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

माधवनगर पुलिस की दबिश, ढाई लाख का सामान जब्त : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार — मास्टरमाइंड फरार

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, May 20, 2026

माधवनगर पुलिस की कार्यवाही: ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, डॉ. संतोष डेहरिया एवं सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

दिनांक 18.05.2026 को उप निरीक्षक योगेश मिश्रा को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हास्पिटल लाइन निवासी मुकेश उर्फ मुक्कू पोपटानी अपने साथियों के साथ ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालित कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल टीम के साथ संयुक्त रूप से रफी किदवई वार्ड स्थित दुबे कॉलोनी में गगन नाकरा के मकान पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान हास्पिटल लाइन माधवनगर निवासी मुकेश उर्फ मुक्कू पोपटानी तथा वराछा, जिला सूरत निवासी हितेश डायाभाई खूट (पटेल) को ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों आरोपी लैपटॉप एवं मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा सट्टा संचालन का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।

मौके से आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 10 विभिन्न बैंकों की पासबुक, 19 एटीएम कार्ड, एक कैलक्युलेटर, एक लैपटॉप, जियो कंपनी का वाई-फाई राउटर, एक एटीएम स्वाइप मशीन, हिसाब-किताब की एक कॉपी एवं नगद ₹4,800 जप्त किए गए। जप्त सामग्री की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹2,50,000/- है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह अवैध ऑनलाइन सट्टा अपने मित्र एवं मकान मालिक गगन नाकरा के कहने पर संचालित कर रहे थे। मुख्य सरगना गगन नाकरा मौके से फरार पाया गया, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपीगण के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मौके पर प्राप्त बैंक खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से प्राप्त की जा रही है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय दुबे, निरीक्षक राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेन, आशीष श्रीवास, सुग्रीवधर बड़गैया, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, उमाकांत तिवारी, मणि सिंह, महिला आरक्षक आरती सैय्याम, विवोद विश्वकर्मा, आरक्षक विवेक मिश्रा तथा सायबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन