मधेपुरा : बीएनएमयू में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर राज्यपाल तक पहुंचेगा मामला, LIB की बैठक में बड़ा निर्णय
Gulfraz Sheikh
Tue, May 19, 2026
लेट्स इन्स्पायर बिहार (LIB) की प्रमंडल स्तरीय बैठक रविवार को चामगढ़ हाउस, वार्ड संख्या-9, पश्चिम बाईपास रोड स्थित संगठन के कोशी क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रों से लिए जा रहे अत्यधिक शुल्क, ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद ऑफलाइन प्रक्रियाओं के संचालन तथा शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं पर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि लेट्स इन्स्पायर बिहार लगातार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। संगठन का मानना है कि यदि छात्रों और अभिभावकों के साथ किसी प्रकार का अन्याय होता है, तो उसके खिलाफ लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाना आवश्यक है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोशी क्षेत्र संयोजक इंजीनियर रवीन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति "जीरो टॉलरेंस" नीति को प्रभावी रूप से लागू करने में समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बीएन मंडल विश्वविद्यालय की स्थापना कोशी क्षेत्र के वंचित और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में विश्वविद्यालय अपने मूल उद्देश्यों को प्रभावी रूप से पूरा करने में संघर्ष करता दिखाई दे रहा है। लगातार सामने आने वाली प्रशासनिक अनियमितताओं और विवादों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के विश्वास को प्रभावित किया है।
बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि विश्वविद्यालय में नामांकन, पंजीयन, परीक्षा, वेतन और पेंशन जैसी प्रक्रियाओं को भारत सरकार के निःशुल्क समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद इन निर्देशों के अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सदस्यों ने विश्वविद्यालय से जुड़ी एजेंसियों के संचालन, अनुबंध प्रक्रिया, शुल्क निर्धारण, तकनीकी कार्यान्वयन, डेटा सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। बैठक में यह मांग की गई कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्नातक पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों से इंटर्नशिप के नाम पर लिए जा रहे शुल्क और संबंधित एजेंसियों की पात्रता को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में मौजूद एलआईबी सदस्य गुलफराज शेख़ ने कहा कि कोशी क्षेत्र मुख्य रूप से बाढ़ प्रभावित एवं कृषि आधारित क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में परिवार सीमित आर्थिक संसाधनों पर निर्भर हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क का बोझ आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए कठिनाई पैदा कर रहा है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि समय रहते विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रहित में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगा। साथ ही बीएनएमयू में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्रहित की उपेक्षा से संबंधित विस्तृत शिकायत-पत्र राज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा अन्य संबंधित प्राधिकारों को भेजा जाएगा। बैठक के अंत में इंजीनियर रवीन्द्र यादव ने कहा—
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि समय रहते विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रहित में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगा। साथ ही बीएनएमयू में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्रहित की उपेक्षा से संबंधित विस्तृत शिकायत-पत्र राज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा अन्य संबंधित प्राधिकारों को भेजा जाएगा। बैठक के अंत में इंजीनियर रवीन्द्र यादव ने कहा— बीएनएमयू को बचाना केवल छात्रों का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे कोशी क्षेत्र के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ा विषय है। जब जागरूक समाज संगठित होकर आगे आता है, तभी व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव होता है।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य: शंकर प्रसाद, डॉ. गोपाल कुमार यादव, ज्ञानानंद झा, रुद्रनारायण यादव, राजा कुमार, मो. गुलफराज शेख, सत्यम सिंह, नारायण यादव, गोपी पंडित, आनंद कुमार, मो. साकिब हुसैन, मो. शौकत अली, निशांत यादव, प्रीति यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
Tags :
Madhepura
Bihar Madhepura
BNMU UNIVERSITY MADHEPURA
Let's inspire Bihar
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन