: गोपाल गंज पुलिस ने खोए हुए बच्चों को परिवार से मिलाया
Wed, Aug 28, 2024
सागर/ थाना गोपालगंज पुलिस ने दो खोए हुए बच्चों को उनके परिवार से सफलतापूर्वक मिलाया है। बच्चों की उम्र 5 और 3 साल थी, जो संदिग्ध अवस्था में पुरानी डफरिन के पास चीता मोबाइल को मिले थे चीता मोबाइल के द्वारा बच्चों को थाने लाकर थाना प्रभारी को अवगत करवाया जिस पर थाना प्रभारी गोपालगंज रविंद्र सिंह सिकरवार ने कंट्रोल रूम एवं बाल अपराध शाखा में ज्योति तिवारी को सूचित किया साथ ही
पुलिस ने बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनकी फोटो सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर साझा की। दोनो बच्चों को पुलिस की गाड़ी में बिठाकर थाना क्षेत्र के संभावित इलाकों में घुमाया गया ताकि कोई उन्हें पहचान सके।
जांच के दौरान, पता चला कि 5 साल का बालक नवीन जैन का बेटा भारत जैन और 3 साल की बालिका सीमा नवीन जैन के भाई की बेटी है। परिजनों को सूचित किया गया और उन्हें थाने बुलाया गया, जहां बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके पिता और चाचा के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने परिजनों को बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी।
बच्चों के माता-पिता को खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार
सहायक उप निरीक्षक बलराम उपाध्याय
प्रधान आरक्षक अंसार खान
महिला एवं बाल इकाई शाखा प्रधान आरक्षक ज्योति मिश्रा
सूचना संकलन आरक्षक प्रदीप गोस्वामी
चीता मोबाइल के आरक्षण 1203 रणवीर सिंह
आरक्षक पंकज यादव
आरक्षक दशरथ का
सराहनीय योगदान रहा
: यादव समाज द्वारा राहतगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा
Wed, Aug 28, 2024
त्योहार हमारे समृद्ध भारत की विरासत है इन्हें धूमधाम से मनाए - मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
सागर। राहतगढ़ में यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए ।सभी क्षेत्र वासियों को उन्होंने कृष्ण जन्म उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार हमारे समृद्ध भारत की धरोहर है इन्हें धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी त्योहारों को परंपरा अनुसार और धूमधाम से मनाने के लिए लोगों का आवाहन किया गया है। क्योंकि त्यौहार हमें धर्म से जोड़ते हैं और भाईचारा समाज में एकता का माहौल बनाते हैं। भगवान श्री कृष्ण का जन्म जन कल्याण के लिए हुआ है हम सभी को उनके पद चिन्नो पर चलने का आज संकल्प लेना चाहिए ।
मंत्री राजपूत को सभी क्षेत्र वासियों ने जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर यादव समाज के पदाधिकारी रामकुमार यादव, अजब सिंह यादव ,शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कपूर, प्रवीण गोस्वामी ,सुरेंद्र रघुवंशी,आर कपूर भगवान सिंह प्रजापति,डेनी जैन सहित राहतगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
: सियाचिन बेस कैंप से इंदिरा प्वाइंट तक की दूरी तय करने वाली साइकिल रैली पहुंची सागर
Wed, Aug 28, 2024
सागर ।प्रादेशिक सेना (टीए) ने राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस ऐतिहासिक अभियान का आयोजन किया है। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर की दुर्गम भूमि और बर्फीली चोटियों से शुरू हुआ यह अभियान सबसे चुनौतीपूर्ण और विविध परिस्थितियों से होकर गुजरा है और भारत के सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट (अंडमान और निकोबार) तक के इस अभियान में जंहा भारत के सबसे दक्षिनी सिरे पर तिरंगा फहराया जाएगा। साइकिलिंग के अलावा, नौकायान और स्कूचा डाइविंग जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। अभियान दल जम्मू-कश्मीर के सियाचिन बेस कैंप से मनाली, चंडीगढ़, दिल्ली, आगरा,और ग्वालियर जिला से होते हुए 1830 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सागर पहुंचा।
प्रादेशिक सेना की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर साइकिल अभियान के टीम शाम सागर आर्मी कैंट में पहुंचने पर सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह भल्ला, विशिष्ट सेवा पदक,ने जवानों का स्वागत किया । साइकिलिंग अभियान के 31 वे दिन तारीख 29 अगस्त 2024गुरुवार सुबह 36 इंफेट्री डिवीज़न के कमांडर मजर जनरल के टी जी कृष्णन, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा पदक ने झंडी देकर अपने गनतव्या स्थान के लिए रवाना किया गया। और सभी रैंको की ओर से दल को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनायें दीं।
मेजर अभिनव रावत के नेतृत्व में साइकिल चालकों की टीम में विभिन्न इकाइयों से 02 अधिकारी, 02 जूनियर कमीशन अधिकारी और 16 जवान शामिल हैं, जो भारतीय सेना की अदम्य भावना को दर्शाते हुए, चरम मौसम की स्थिति, ऊबड़-खाबड़ इलाकों और चुनौतीपूर्ण ऊंचाइयों का सामना कर रहे हैं। अपनी उत्साही यात्रा के दौरान, टीम ने स्थानीय लोगों, पूर्व सैनिकों, भारतीय सेना के दिग्गजों और युद्ध नायकों के परिवारों के साथ बातचीत की। इसके अलावा, उन्होंने युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने, साहसिक भावना को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करने के लिए वृक्षारोपण करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ भी की है।