Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

ट्रेड सर्टिफिकेट में अंकित शोरूम की स्थान से अलग स्थान पर शोरूम संचालन करते पाए जाने पर होगी वाहनों की जप्ती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सागर पुलिस -धनतेरस एवं दीपावली पर्व को दृष्टिगत् रखते हुये दिनांक- 29/10/24 से 30/10/24 तक सागर नगर (कटरा क्षेत्र) में प्रातः 08-00 बजे से रात्रि 22-00 बजे तक आमजन को इस अवधि में सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु सभी तीन पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

admin

Sun, Oct 27, 2024

सागर/ दिनांक- 31/10/24 को दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यकता पडने पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 14-00 बजे तक, सभी तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जा सकता है, संभावित भीड को देखते हुये वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध को अतिरिक्त समय के लिये बढ़ाया भी जा सकता है।

प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, एलिवेटेड कोरिडोर, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ बस स्टैण्ड वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नही कर सकेगें, इसके अतिरिक्त तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनो ओर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात पुलिस शहर के समस्त नागरिकों से यह अनुरोध करती है कि उपरोक्त मागों से अपने तीन पहिया, चार पहिया (आटों, आपे, लोडिंग वाहन, पिकप, कार) इत्यादि वाहनों का प्रवेश उक्त स्थानों से नही करेगें। तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक जो भी चार पहिया वाहन पार्क किये गये है उन्हे तत्काल हटाकर निजी पार्किंग स्थलों पर पार्क किया जाना सुनिश्चित करे अन्यथा ऐसे वाहनों को क्रेन से हटवाया जावेगा जिससे वाहन में होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी।

यातायात पुलिस सागर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन