Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: नाले की झिरिया का पानी पी रहे भारगढ़ के ग्रामीण

admin

Fri, Apr 26, 2024
[video width="848" height="478" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240426-WA0048-1.mp4"][/video] मोदी जी की नलजल योजना से वंचित ग्रामीण, नाले का पानी पिने मजबूर! भारगड़ में हैंडपंप ख़राब,भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण! पीएचई विभाग नहीं दे रहा ध्यान ग्रामीणों में आक्रोश बैतूल/भीमपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत दामजीपुरा के भारगड मे पीने के पानी के लिए ग्रामीण तपती गर्मी में पसीना बहाने के लिए मजबूर हो रहे हैं! एक किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाने मजबूर! संगीता बाई ने बताया की एक किलोमीटर दूर झिरिया है उसमे गन्दा पानी बहता है वही से हम पानी लेकर पीते, वहां भीड़ हो जाती है तो हमें ताप्ती धुप मे बहुत इंतजार लड़ना पड़ता है!घर मे बच्चों को अकेला छोड़ कर जाना पड़ता न हम समय पर खाना बना सकते न कोई काम कर सकते जिससे कभी कभी घरमे लड़ाई की स्तिथि भी बन जाती है, भारगड़ में 450 परिवार निवास करते हैं जिनके पेयजल के लिए एक हैंडपंप लगाए गए हैं! [video width="848" height="478" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240426-WA0046.mp4"][/video] लेकिन उसका का जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों समाय बाई, भागो उइके, शांता भलावी, संगीता विश्कर्मा, रंजू हीरावे, भगराती बाई ने बताया कि यहां एक हैंडपंप गांव में लगे हैं। जो गर्मी के चलते हवा उगल रहे हैं। ऐसी स्तिथि मे ग्रामीणों को गंदे नाले का पानी पिने को मजबुर है! भारगड़ की महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विगत माह से ग्राम पंचायत के चक्कर काट रहे हैं। कभी सरपंच के पास तो कभी सचिव के पास मगर इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में स्थिति जस की तस नजर आ रही है। जिसका खामियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। दो महीनों से समस्या को लेकर परेशान है, ना तो कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहा है ना ही ग्राम पंचायत ध्यान दे रही है। मोदी जी नलजल योजना से वंचित दामजीपुरा पंचायत का ग्राम भारगड़! ग्राम पंचायत दामजीपुरा में लाखों रुपये की नल जल योजना पहुंच गई है। पर पंचायत के गांव भारगड़ के ग्रामीण आज भी नल जल योजना से वंचित है!बताया जाता है, की दिखावे के लिए नलजल योजना का बोर खनन कर दिया! पानी नहीं तो वोट नही, लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार! ग्रामीणों लक्ष्मी भलावी, रामकली भलावी का कहना है की हमारे गांव मे पानी की कई सालो से बहुत समस्या है, हमको गंदे नाले का पानी पीना पड़ता जिससे हमें बीमारी होने का डर बना रहता है फिर भी पानी के लिए हम अपनी जान को नहीं देखिए लेकिन इस और अधिकारी सरपंच जनप्रतिनिधि देखना उचित नहीं समझते इसलिए इस बार हमने फैसला किया है, जब तक हमारे गांव मे पानी नहीं तब तक वोट नहीं करेंगे, न ही ग्राम मे किसी को घुसने नहीं देंगे और लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे![video width="848" height="478" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240426-WA0045-1.mp4"][/video] इनका कहना है! भारगड़ मे बोर किया गया है कल जी आई पाईप और मोटर से टेंपरेरी कनेक्शन कर दिए जाएगा, जिससे ग्रामीणों को पानी मिल सके! वंदना उपरांले पीएचई इंजिनियर चिचोली

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन