Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: राजकीय विश्वविद्यालय शुरू होने से हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

admin

Thu, Mar 14, 2024
सागर/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। सागर के पीटीसी ग्राउंड में विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय इसी सत्र से शुरू होगा। विश्वविद्यालय के लिए भवन भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय से सागर और दमोह जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ  सागर में राजकीय विश्वविद्यालय शुरू होने का लाभ सागर और दमोह जिले के 70 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा। विश्वविद्यालय से दोनों जिलों के 78 कॉलेज संबंद्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा विभाग ने सागर समेत गुना, खरगौन में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सागर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज को रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय बनाया गया है। यह लीडिंग कॉलेज विश्वविद्यालय की संगठक इकाई होगी अर्थात महाविद्यालय का अस्तित्व बना रहेगा। विश्वविद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 से शुरू होगा और प्रवेश आगामी सत्र से शुरू हो जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने गर्ल्स कॉलेज की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर शक्ति जैन को विश्विद्यालय का प्रथम कुलसचिव बनाया है। उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय के कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन