Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने की पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटैल से मुलाकात

admin

Fri, Jun 21, 2024
सागर I जिला पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सागर के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्षों को उनके अधिकार दिलाने के संबंध में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने पंचायत मंत्री प्रहलाद पटैल से मिलकर उनके अधिकार दिलाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के एसीएस, पीएस एवं संचालक पंचायती राज्य की उपस्थिति में मंत्री प्रहलाद पटैल द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जिला पंचायत द्वारा जो भी प्रशासनिक और वित्तीय निर्णय लिये जाते हैं उसमें जिला पंचायत अध्यक्ष का अनुमोदन लेना आवश्यक होगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ कर्मचारी सचिव, रोजगार सहायक एवं उपयंत्रियों के स्थानांतरण भी जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत ही होंगे। हीरा सिंह राजपूत द्वारा अन्य मांगों के संबंध में भी पंचायत मंत्री से चर्चा की गई। जिसमें पंचायत मंत्री द्वारा जुलाई के द्वितीय सप्ताह में सम्मेलन बुलाने की बात कही जिसमें प्रदेश के समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रमुख रूप से शामिल होंगे। जिसमें अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिये जायेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों की ओर से पंचायत मंत्री प्रहलाद पटैल का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के हित में निरंतर ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर हीरा सिंह राजपूत के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष भक्ति तिवारी एवं जिला महामंत्री देवेन्द्र फुस्केले, अरूण दुबे मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन