Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सिंगरौली: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में प्रसे_वर्ता_आयोजित

admin

Thu, Apr 11, 2024
अधिक से अधिक मतदान करने हेतु मतदाताओ को जागरूक करने में करे सहयोगी- लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेंखर शुक्ला के अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियो के साथ प्रेस वर्ता आयोजित हुई। कलेक्टर ने उपस्थित मीडिया कर्मियो का स्वागत करते हुये कहा कि सीधी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली जिले के विधानसभाओं में आगामी 19 अप्रैल को सम्पन्न होने वाले निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। साथ ही जिले में मतदान प्रतिशत को बड़ाने हेतु वृहद स्तर पर अभियान चलाकर स्वीप की गतिविधिया आयोजित की गई है। जिसमें विद्यालयो, कालेजो में निबंध प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में आपके भी सहयोग की आवश्यकता है। आप सभी भी अपने समाचार पत्रो के माध्यम से चैनलो के माध्यम से मतदान करने हेतु मतदातओ को प्रेरित करे। उन्होंने उपस्थित मीडिया कर्मियो को संबोधित करते हुये बताया कि जिले में कुल 817 मतदान केन्द्र तैयार कराये गये है तथा मतदाताओं की सख्या 7 लाख 13 हजार 309 है जिसमें महिला मतदाता 3 लाख 42 हजार 860 पुरूष मतदाता 3 लाख 70 हजार 442 तथा तृतीय लिंग के मतदाता 7 है। साथ ही 79 चितरंगी में युवा मतदाता 18 से 19 वर्ष 6 हजार 561 तथा 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाता 68 हजार 480 पीडब्ल्यूडी मतदाता 4 हजार 961 सीनियर सीटीजन 2030 वही 80 सिंगरौली में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता 6 हजार 347 20 वर्ष 29 वर्ष के मतदाता 56 हजार 522 पीडब्यूडी मतदाता 1809 सीनियर सीटीजन 748 है। 81 देवसर में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता 7 हजार 260, 20 से 29 वर्ष के मतदाता 65 हजार 3 तथा पीडब्ल्यूडी मतदाता 4 हजार 361 तथा सीनियर सीटीजन मतदाता 12 हजार 59 है। तथा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने हेतु चिन्हित गुण्डा बदमासो के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जा रही है। वही पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने उपस्थित मीडिया कर्मियो को अवगत कराया कि निर्भिक एवं बिना डर भय के मतदान करने हेतु पुलिस के द्वारा जन जागरूकता चलाया गया है। साथ ही आचार संहिता का उल्लघन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही संवेदनशील एवं क्रिटकल मतदान केन्द्रो में पर्याप्त पुलिस उपलंब्ध रहेगा। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रो पर स्थापित नाकाओं में एफ.एसटी, एस.एसटी टीम के द्वारा संक्रिय रूप से अवैध रूप से आने वाली सामंग्रियो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रेस वर्ता के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद झा, एमसीएमसी के नोडल अधिकारी आशीष पाण्डेय, एमसीएमसी के सदस्य रवि उईके, बी.के शर्मा सहित मीडिया कर्मी बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन