Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: डीपीएस विंध्यनगर में 27 बच्चों में 10 बच्चों को मिला प्रवेश विन्ध्यनगर का मामला

admin

Fri, Mar 22, 2024
एलकेजी से लेकर कक्षा 2 तक निर्धारित सीट 40-40 से तीन से चार गुना छात्रों को दिया गया है प्रवेश, शिकायत के बाद मामला गरमाया सिंगरौली 21 मार्च। डीपीएस विद्यालय विंध्यनगर में आरटीईसी से लॅाटरी में चयनित बच्चों के प्रवेश को लेकर मामला तूल पकड़ लिया है। विद्यालय में आरटीई के तहत 27 बच्चों को प्रवेश देना था। लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने केवल 10 बच्चों को ही प्रवेश दिया है। 17 बच्चोंं के अभिभावक दर-दर भटक रहें हैं। विद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि कल 22 मार्च तक है। दरअसल डीपीएस विंध्यनगर के संबंध में जिला शिक्षा केन्द्र के कार्यालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में एलकेजी से लेकर कक्षा दूसरी तक के लिए 40-40 छात्रों के प्रवेश लेने की मान्यता ली गई है। लेकिन डीपीएस विंध्यनगर में एलकेजी में 42, यूकेजी में 122, क क्षा 1 में 156 एवं कक्षा 2 में 179 बच्चों का नामांकन हुआ है। इस लिहाज से कुल नामांकन के 40 प्रतिशत आरटीई के तहत 27 बच्चों के लिए सीट आरक्षित है। आगे बताया गया है कि अभी तक मात्र आरटीई के तहत 10 बच्चों को ही प्रवेश मिला है। 17 बच्चों के अभिभावक प्रवेश के लिए भटक रहें हैं। इधर कलेक्टर के यहां जब उक्त मामले की शिकायत पहुंची तो जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक को जांच सौपा है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये कड़ा रूख अपनाते हुये निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि कल 22 मार्च तक उक्त 17 बच्चों को प्रवेश नही हुआ और पोर्टल पर शो नही किया और पोर्टल बंद हो जाने के बाद संबंधित विद्यालय के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई के साथ विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के अलावा आरटीई के नियमो का पालन न करने पर अन्य कठोर दण्डात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी। जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार होगा। यहां बताते चले की इस संबंध में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रीवा एवं डीपीसी के द्वारा आवंटित छात्रों को प्रवेश देने के लिए लेख किया है। किंतु आरोप लगाया जा रहा है कि विद्यालय प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण 17 छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। इधर यह भी जानकरी मिल रही है कि डीएव्ही सूर्य विहार एवं डीएव्ही कृष्ण विहार विद्यालय में आरटीई के तहत प्रवेश देने में आनाकानी की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। इनका कहना:- डीपीएस विंध्यनगर विद्यालय के संबंध में शिकायत मिली है। आरटीई के तहत 17 बच्चों को प्रवेश देने के लिए निर्देश दिया गया है। निर्धारित मान्यता से कई गुना बच्चों का नामांकन हुआ है। कल 22 मार्च प्रवेश देने की अंतिम तिथि है। आरएल शुक्ला जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिंगरौली Location - सिंगरौली Ripotar - सनोज कुमार बैस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन