Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रदेश में नेशनल लोक अदालत 11 मई को

admin

Mon, Apr 29, 2024

भोपाल : प्रदेश में नेशनल लोक अदालत शनिवार 11 मई को हाई कोर्ट परिसर जबलपुर और ग्वालियर, इंदौर बैंच में आयोजित की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में सभी तरह के कम्पाउण्डेवल मामलों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा जिसमें मध्यप्रदेश सरकार पक्षकार है। लोक अदालत में दोनों पक्षकारों की संतुष्टि के साथ लंबित मामलों का निराकरण किया जायेगा।

लोक अदालत में मुख्य रूप से आपराधिक समझौता योग्य प्रकरण, धन वसूली संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावे से संबंधित मामले, श्रम एवं रोजगार विवादों से संबंधित मामले, बिजली, पानी और अन्य बिल भुगतान से संबंधित मामले, वैवाहिक विवादों से संबंधित मामले (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, वेतन-भत्ते और सेवानिवृत्ति लाभ के सेवा मामलों से संबंधित प्रकरणों के साथ राजस्व से संबंधित मामलों के निराकरण के प्रयास भी किये जायेंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में विधि-विधायी विभाग द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव को पत्र लिखा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन