Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने सागर एसपी को लिखा पत्र

admin

Tue, May 21, 2024
सागर I नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सागर विकासखण्ड,राहतगढ़ विकासखण्ड नगर पालिका परिषद मकरोनिया एवं नगर परिषद कर्रापुर में अवैध शराब बिक्री लगातार की जा रही है। जिसको लेकर आज विधायक प्रदीप लारिया ने सागर एसपी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया की लगातार आम जनता विशेषकर महिला वर्ग द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही है। पत्र में उन्होंने अवैध शराब बिक्री के कारण क्षेत्रवासियो एवं आम जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का उल्लेख किया है I अवैध शराब बिक्री के कारण क्षेत्रवासियो एवं आम जनता द्वारा निम्न बिन्दुओं से विधायक प्रदीप लारिया को अवगत कराया जा रहा है। (1) पुलिस विभाग की सतत् कार्यवाही के चलते अवैध शराब बिक्री पर सफलता मिली है परन्तु विगत कई दिनों से पुनः क्षेत्रवासियों द्वारा अवैध शराब बिकी की शिकायतें प्राप्त हो रही है,जो एक चिंतनीय है। (2) अवैध शराब बिकी गांव-गांव में पान के टपरे,गुमटियों एवं उनके एजेन्टों द्वारा थैले में रखकर की जा रही है। (3) कई जगह अवैध अहाते बनाये जा रहे है। यह शासन के नियमों के विरूद्ध है। (4) अवैध शराब के पीने के कारण गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे है। (5) अवैध शराब के पीने से शराबियों द्वारा गाली-गलौच एवं उत्पात मचाया जा रहा है। जिस कारण से गांव-गांव में महिलाओं को अपने दैनिक जीवन के कार्य करने तथा सामाजिक कार्यों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। (6) अवैध शराब के कारण जुआ-सट्टा,आत्महत्या एवं अन्य अपराधों की भी अधिकता हो रही है। (7) अवैध शराब को रोकने के लिए विशेष दस्ते बनाकर शीघ्र कार्यवाही की जानी चाहिए। उक्त उपरोक्त कारणों को दृष्टिगत रखते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने अवैध शराब बिकी रोकने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने हेतु लिखा पत्र।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन