Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP Cabinet Ministers Name: मंत्रिमंडल से कई दिग्गजों का नाम गायब! ग्वालियर चंबल और महाकौशल से इन्हे मिल सकता है मौका

admin

Tue, Dec 12, 2023

छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश में भी सीएम का चेहरा आखिरकार रिवील कर दिया गया है। बीजेपी से लगातार 3 बार के विधायक मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया है।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 20 साल बाद डिप्टी सीएम बनाया गया है। प्रदेश की नई मोहन यादव सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे। पार्टी ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम मोहन यादव कल सीएम पद की शपथ लेंगे, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। लेकिन शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम पर चर्चा शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में ग्वालियर चंबल और विंध्य-महाकौशल से ज्यादा-ज्यादा विधायकों को मौका दिया जा सकता है।

बुंदेलखंड से मंत्रिमंडल में हो सकते हैं यह चेहरे शामिल

* सागर से गोविंद सिंह राजपूत भूपेंद्र सिंह होंगे रिपीट
* सागर शहर से चौथी बार विधायक शैलेंद्र जैन को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
* छतरपुर से ललिता यादव को दोबारा किया जा सकता है शामिल, एक बार राज्य मंत्री बने जा चुकी
* दमोह से जयंत मलैया को दोबारा वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है प्रदेश पर आर्थिक बोझ और घोषणाओं को पूरी करने की चुनौती के मध्य नजर जयंत मलैया फिट पहले भी रह चुके हैं वित्त मंत्री
* पन्ना से खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को फिर मिल सकता है मौका
* हरी शंकर खटीक भी हो सकते हैं नए मंत्री मंडल में शामिल

ग्वालियर चंबल अंचल से मंत्रिमंडल में इन नेताओं का नाम

* प्रद्युम्न सिंह तोमर, वर्तमान सरकार में मंत्री थे, मंत्री बनना तय है।
* नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री रहे है। फिर से मंत्री बनना तय है।
* एंदेल सिंह कंसाना, पूर्व मंत्री रहे है, फिर से मंत्री बनना तय है।
* राकेश शुक्ला, 3 बार के विधायक है, ग्वालियर- चंबल से ब्राहम्ण चेहरा है।
* पन्नालाल शाक्य, 2 बार के विधायक है, एसी जाति का बड़ा चेहरा है, मंत्री बन सकते है।
* बृजेंद्र सिंह यादव, सरकार में मंत्री थे, फिर से बन सकते है।
* अमरीश शर्मा, लहार विधायक, नेता प्रतिपक्ष का हराया है, मंत्री पद की लाइन में है।
* देवेंद्र जैन, शिवपुरी विधाय, कांग्रेस के छह बार के विधायक को हराया है। इनाम बतौर मंत्री पद मिल सकता है।

महाकौशल-विंध्य से ये विधायक मंत्रिमंडल के प्रबल दावेदार

* प्रहलाद पटेल
* राकेश सिंह
* राव उदयप्रताप सिंह,
* अजय विश्नोई
* अशोक रोहाणी
* संजय पाठक
* ओम प्रकाश धुर्वे
* सम्पतिया उइके
* दिनेश राय मुनमुन
* विंध्य- रीति पाठक
* नागेंद्र सिंह

Read more - मध्य प्रदेश: मोहन यादव बने मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले रही सरगर्मी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन