Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्यप्रदेश की दूसरी वंदे भारत भोपाल से जबलपुर होकर रीवा तक चल सकती है।

admin

Thu, Apr 13, 2023
मध्यप्रदेश की दूसरी वंदे भारत  भोपाल से जबलपुर होकर रीवा तक चल सकती है।

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन के बीच शुरू होने के बाद अब भोपाल से वाया जबलपुर रीवा के लिए भी इसे चलाने की तैयारी है. हालांकि रेलवे सूत्रों के मुताबिक संभावना यह भी है कि इस ट्रेन को जबलपुर से इंदौर के बीच चलाया जा सकता है.

यदि भोपाल से जबलपुर होकर रीवा का रूट तय होता है इसे तय करने में करीब 8 घंटे का वक्त लगेगा. पांच स्टॉपेज के साथ इसका शेड्यूल तय किया जा सकता है. चेन्नई में लगातार बनाए जा रहे वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक के अलॉटमेंट भी किए जा रहे हैं. उसे देखते हुए यह संभावनाएं जताई जा रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के रीवा दौरे को लेकर जबलपुर रेल मंडल और जोन मुख्यालय पर भी तैयारियां चल रही हैं. इन तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात पीएम अपने दौरे के दौरान दे सकते हैं.

दो-तीन दिन में रैक

उधर, चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री सूत्रों के अनुसार अगले दो-तीन दिन के दौरान करीब 15 कोच का रैक तैयार हो रहा है. इस रैक का अलॉटमेंट भी अगले पांच-छह दिन में हो जाएगा. इसे देखते हुए माना जा रहा है कि यदि यह रेक रेल मंत्रालय से पश्चिम-मध्य रेल जोन को अलॉट हो गया, तो भोपाल से वाया जबलपुर होकर रीवा तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने की संभावना बढ़ जाएगी.

ये रूट व हाल्ट संभव

वंदे भारत एक्सप्रेस को भोपाल से वाया जबलपुर होकर रीवा के लिए चलाया जाए, तो पहला हाल्ट इटारसी और उसके बाद बिजनस सिटी के नजरिए से पिपरिया में दिया जा सकता है. इसके बाद ट्रेन सीधे जबलपुर होती हुई कटनी, मैहर व सतना में हाल्ट लेकर रीवा में पड़ाव खत्म कर सकती है. वापसी में भी रीवा से चलने के बाद ये ही हाल्ट कायम रखे जा सकते हें.

यह भी पढ़ें।

भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल का युवा चौपाल नव मतदाता सम्मेलन संपन्न।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन