Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्य प्रदेश: मोहन यादव बने मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले रही सरगर्मी

admin

Mon, Dec 11, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री भी चुन लिया है। इसके लिए आज राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। मप्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले खासी हलचल रही।

मोहन यादव मप्र के मुख्यमंत्री होंगे।इससे पहले विधायक प्रहलाद पटेल के बंगले पर उनके समर्थकों का जमावड़ा होने की सूचना है। खबर मिली है कि पटेल के बंंगले पर पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। शिवराज के समर्थकों ने भी खूब नारेबाजी की।

राजनीतिक हलकों में काफी समय से यह सवाल तैर रहा था कि क्या आज घोषित होगा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री या बैठक के बाद आलाकमान इस बारे में कोई निर्णय लेगा।केंद्रीय पर्यवेक्षक ये बोलेहालांकि भोपाल पहुंंचने से पहले भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के लक्ष्मण ने एएनआइ से कहा था कि 3 सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी। बाद में आलाकमान उस पर निर्णय लेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी के कार्यालय में रखी गई।

भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भोपाल पहुंचे थे। मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विमानतल पर पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।

वीडी शर्मा ने कही ये बात

भोपाल आगमन के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। वहीं मीडिया से बातचीत में वीडी शर्मा ने कहा कि हम राज्य के लिए मुख्यमंत्री चुनेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए विधायकों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही आरंभ हो गया था। बैठक से पहले विधायकों को किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से रोका गया।

3 दिसंबर से ही चल रही अटकलें

उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चाओं का दौर आरंभ हो गया था।

चल रही ये अटकलें

मप्र के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अनेक अटकलों का दौर रहा। इनमें शिवराज सिंह चौहान के साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, विष्णुदत्त शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम प्रमुख रहे। इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी का नाम भी सामने आया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन