Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

ट्रेड सर्टिफिकेट में अंकित शोरूम की स्थान से अलग स्थान पर शोरूम संचालन करते पाए जाने पर होगी वाहनों की जप्ती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को देश में 10 वीं रैंक मिलने पर महापौर ने शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सफाई मित्रों को दी बधाई

admin

Thu, Jul 17, 2025

सागर / स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को देश में 10 वीं रैंक मिलने पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने शहरवासियों एवं नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों,सफाई मित्रों को बधाई दी है। उन्होंने सागर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मियों, निगम कर्मियों, शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और हर वर्ग के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि हमने सबके सहयोग से अभी टॉप-10 में आने का संकल्प पूरा किया है। अगली बार देश में सागर को नंबर-1 बनाने का काम भी हम सबके सहयोग से करेंगे।
महापौर ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश में सागर को 10 वीं रैंक मिलने पर नगर निगम द्वारा सभी स्तरों पर प्रयास किये गये,जगह-जगह कचरे के ब्लैक, रेड स्पाट को समाप्त कराये, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के कार्य लगातार किये गये, शहर में ऐसी सड़कों का निर्माण किया गया जहां पर हमेशा गंदगी बनी रहती थी, नई सड़कों एवं चौराहों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से शहर की स्वच्छता को नई दिशा मिली। शहर के सभी 48 वार्डाे में नियमित रूप से साफ-सफाई के कार्य किये गये तथा लोगों को घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को कचरा गाड़ी में डालने हेतु जागरूक किया गया। विभिन्न स्थानों पर नगर निगम द्वारा पौधारोपण के कार्य किये गये।
महापौर ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या रेल्वे की जमीन से सीवर लाईन बिछायी जाना थी जिसकी अनुमति न मिलने के कारण सीवर प्रोजक्ट का कार्य कई वर्षाे से लंबित था, जिसकी स्वीकृति दिलायी और सीवर प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण हुआ, अगर यह कार्य नहीं होता तो सागर को वाटर प्लस की उपलब्धि प्राप्त नहीं होती जिसकी 10 वीं रैंक प्राप्त होने में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही शहर के सभी 48 वार्डाे में पार्षदों ने स्वच्छता के लिये कार्य किया तथा वार्डाे की जो भी समस्यायें स्वच्छता से जुड़ी थी उन्हें प्राथमिकता से समय- समय पर ठीक कराया। महापौर ने कहा कि सागर को 10 वीं रैंक प्राप्त होने में शहरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है क्योंकि उन्होंने स्वच्छता के लिये बढ़-चढ कर फीड बैक दिया तथा शहर में किसी भी जगह कचरा एकत्रित न हो इसके लिये लोगों को मटका खाद बनाने के लिये प्रेरित किया जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुये और वार्डाे की गली भी स्वच्छ रहने लगी तथा लोगों का स्वच्छता के प्रति व्यवहार में परिवर्तन आया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन