Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

ट्रेड सर्टिफिकेट में अंकित शोरूम की स्थान से अलग स्थान पर शोरूम संचालन करते पाए जाने पर होगी वाहनों की जप्ती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सेक्टर हनोता पटकुई में एएनएम ऊषा रैकवार के सेवानिवृत्ति होने पर बुंदेली अंदाज में विदाई समारोह हुआ आयोजित

admin

Sat, Jan 4, 2025

सागर। बण्डा के उपस्वास्थ्य केंद्र जगथर में पदस्थ एएनएम ऊषा रैकवार के सेवानिवृत्त होने पर सेक्टर हनोता पटकुई ग्राम में शनिवार को ग्रामीणों,परिवारजनों और सेक्टर के सह कर्मचारियों ने मिलकर रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन किया।

समारोह में सभी ने ऊषा रैकवार के 37 वर्षों की सेवा को सराहा और उनके योगदान की जमकर प्रशंसा की। ऊषा रैकवार ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदाई समारोह में बुंदेली परंपरा के अनुसार भोजन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और ग्राम के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। ऊषा रैकवार ने भावुक होकर सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर उन्हें शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी बीएमओ बण्डा डॉ.लकी जैन,सेक्टर सुपरवाइजर डालचंद्र कोरी, रामसेवक चौधरी, सुरेश अहिरवार, माधव सिंह, जयप्रताप सिंह,तखत राम रजक, तारा शर्मा, कुसुम अहिरवार, हेमलता पिपल, जनक नंदिनी , मीना ठाकुर,दीपमणी कुशवाहा, एकता अहिरवार,विमला विश्वकर्मा,सुनील जैन और आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी सहित परिवारजन , ग्रामीण जन और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन