Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: संभागायुक्त ने सीएम राईज स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित विभिन्न निर्माण कार्याें का किया निरीक्षण

admin

Fri, May 24, 2024
टीकमगढ़ I संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ जिले में विभिन्न कार्याें का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवधेश शर्मा, जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, संयुक्त आयुक्त राजस्व विनय द्विवेदी, एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल,डिप्टी कलेक्टर सागर सौरभ गंधर्व, तहसीलदार बड़ागांव कुलदीप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ आशीष अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त डॉ. रावत ने सर्वप्रथम बड़ागांव धसान स्थित निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर उपस्थित अभियंताओं से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्बाध रूप से गुणवत्ता युक्त कार्य संचालित रखने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल की मैप व डिजाइन भी देखी एवं पूर्ण व शेष कार्यों की जानकारी ली। तत्पश्चात संभागायुक्त डॉ. रावत ने बड़ागांव धसान स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्र-4 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने केन्द्र में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने  उपस्थित बच्चों से संवाद कर केन्द्र में मीनू अनुसार मिलने वाले नाश्ता व मध्यान्ह भोजन एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अक्षर ज्ञान व खेल गतिविधियों के बारे में बताया। इसके साथ ही संभागायुक्त डॉ. रावत ने जनपद पंचायत टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत पठा में मनरेगा योजना के तहत चल रहे सुदूर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि निर्माणाधीन कार्य गुणवत्तापूर्ण हों तथा निर्धारित समय में पूर्ण हों। ज्ञातव्य है कि यह सुदूर सड़क पठा मुख्यमार्ग से सागौनी ग्राम को जोड़ेगी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन