Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सागर के राहतगढ़ क्षेत्र में रात्रि के समय घर की राह भटकी 05 वर्षीय बालिका को डायल-100 जवानों ने परिजन से मिलाया

admin

Thu, Oct 3, 2024

सागर/ सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र के रविदास मंदिर के पास एक पाँच साल की बालिका मिली है, जो अपने घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 02-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक ज्ञान चन्द्र पायलेट विक्रांत सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालिका को अपने संरक्षण में लेकर बालिका से पूछताछ की, बालिका द्वारा बताया गया कि मेरे पिता जी की चाय की दुकान है, इस आधार पर डायल 100 स्टाफ ने क्षेत्र में बालिका के परिजन का पता लगाया। परिजन की जानकारी मिलने पर सत्यापन उपरांत बालिका राधिका पाटिल को पिता विनेश पाटिल के सुपुर्द किया गया। बालिका को सकुशल मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका खेलते- खेलते घर से निकलकर रास्ता भटक गयी थी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन