कटनी– नगर निगम सीमा क्षेत्र के गजानन कॉम्प्लेक्स के पास : गजानन कॉम्प्लेक्स के पास धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Jun 29, 2026
कटनी– नगर निगम सीमा क्षेत्र के गजानन कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक बाड़े में कथित तौर पर बिना अनुमति और बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रॉकरी स्टोर के पीछे कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दी।सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए न तो वैध अनुमति ली गई है और न ही स्वीकृत भवन नक्शा प्रदर्शित किया गया है। इसके बावजूद निर्माण तेजी से जारी है, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि निर्माण वास्तव में नियमों के विपरीत हो रहा है, तो आखिर किसके संरक्षण में यह काम जारी है? क्या जिम्मेदार अधिकारी अनजान हैं या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं?स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आम व्यक्ति बिना अनुमति निर्माण शुरू करे तो तत्काल नोटिस और कार्रवाई होती है, लेकिन इस मामले में कथित तौर पर निर्माण बेखौफ जारी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह नगर निगम के नियमों की खुली अवहेलना का मामला हो सकता है।अब निगाहें नगर निगम प्रशासन पर हैं कि वह मौके का निरीक्षण कर निर्माण की वैधता की जांच करता है या नहीं। यदि निर्माण बिना अनुमति पाया जाता है तो क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?
Tags :
katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन